साल 2022 में मिथुन राशि वाले करें यह उपाय – चमकेगी किस्मत

Rashifal

मिथुन राशि का स्वभाव, आर्थिक स्थिति, करियर जॉब या वेबसाइट या बिजनेस, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, लव लाइफ, विवाह एवं शिक्षा  2022 के वर्ष में कैसा रहेगा। साथ जी जानें Mithun Rashi ki Ladkiyan Kaisi Hoti Hai.

Mithun rashi 2022 ka Rashifal

मिथुन राशि राशिफल

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह वर्ष 2022 बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस वर्ष मिथुन राशिफल 2022 के अनुसार आप कुछ नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। वर्ष 2022 में आपके परिवार के लोगों का आपसी तालमेल देखकर आपको आंतरिक रुप से प्रसन्नता होगी। इस वर्ष का मध्य आपके लिए अपेक्षाकृत अधिक उत्तम व बढ़िया रहेगा एवं आप बहुत अच्छा सुकून महसूस करेंगे।

बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी हैं एवं अपनी ही राशि में बुध का मार्गी होना बहुत ही मंगलकारी माना जाता हैं। बुध ग्रह के मार्गी होने के पश्चात मिथुन राशि वालों का भाग्योदय अच्छा होगा।

मिथुन राशी वालों के लिए एक ओपल या हीरा अवश्य धारण करें। लाल रंग एवं ताम्बा धारण बिल्कुल भी न करें। सफेद एवं हरा रंग विशेष शुभकारी माना जाता है।

मिथुन राशि का स्वभाव

मिथुन राशि का चिन्ह एक स्त्री एवं एक पुरुष है। तथा मिथुन राशि के लिए टरक्वाइस, पन्ना अति शुभ रत्न माना जाता है। एवं मिथुन राशि के व्यक्तियों को पूर्णमासी के व्रत नियम का पालन अवश्य करना चाहिए। इनका स्वभाव अति उत्तम व लाभकारी माना गया है। यह अपने स्वभाव से बड़े हठीले व द्ढ़ं निश्चय माने जाते हैं।

Mithun Rashi 2022 आर्थिक स्थिति

मिथुन राशिफल 2022 के अनुसार यह वर्ष उन्हें आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य परिणाम देगा। वर्ष की शुरुआत खराब होने की अधिक संभावना है। जनवरी महीने से लेकर मार्च के महीने तक आपकी राशि में शनि देवता गोपनीयता के अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसी स्थिति में जातकों को धन की हानि होने की अधिक संभावना है। इस दौरान जातकों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर बनी रह सकती है। हालांकि 27 अप्रैल के पश्चात आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार दिख सकता है, जब शनि देव 29 अप्रैल को अपना गोचर करते हुए, आपकी राशि के भाग्य के नवम भाव में विराजमान हो जायेंगे। इस दौरान आपको किसी तरह का लाभ होने की अत्यधिक संभावना बन रही है।

मिथुन राशि वालों का 2022 में करियर जॉब या बिज़नेस

यदि आप व्यापार करते हैं तो इस साल कुछ कठिनाइयां अवश्य झेलनी पड़ेगी परन्तु उसके बारे में अधिक चिंता बिल्कुल भी ना करे क्योंकि खर्चे भी अपेक्षाकृत बहुत कम हो जाएंगे। कुल मिलाकर आप लाभ में रहेंगे एवं कोई बड़ी अड़चने भी नही रहेगी। साल के अंत में कुछ बड़े समझौते भी होंगे जो आगे के लिए आपको भरपूर लाभकारी सिद्ध होंगे।

अगर आप जॉब करते हैं तो इस साल आपका मन अपनी जॉब में कम एवं अन्य कामो में अधिक लगेगा। आप अपनी रुचि के अनुसार काम भी करेंगे तथा शायद जॉब से त्याग पत्र भी दे सकते हैं। कोई भी बड़ा निर्णय पूरे विचारविमर्श के पश्चात ही ले एवं बिल्कुल भी जल्दबाजी से अवश्य बचें।

कैसा रहेगा 2022 में मिथुन राशि वालों का पारिवारिक जीवन

परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद तो होगा परन्तु बड़ो के हस्तक्षेप के चलते वह अवश्य सुलझ जाएगा। रिश्तेदारों में से किसी की तबियत बहुत बिगड़ सकती है जिसमे वित्तीय खर्चा बहुत ज्यादा होगा। फरवरी के माह में परिवार में कोई नयी खुशी आ सकती है जो सभी को भरपूर आनंद से भर देगी।

अक्टूबर के महीने में जरा सतर्क रहें क्योंकि परिवार में किसी के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रबल आशंका है। किसी अनहोनी से बचने के लिए श्री हनुमान मंदिर जाने की आदत अवश्य डाले एवं भगवान हनुमान जी को प्रसन्न करे। साल के अधिकतर समय परिवार में आपसी प्यार बना रहेगा एवं किसी प्रकार की कोई भी कठिनाई या परेशानी बिल्कुल भी नहीं होगी।

2022 में मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य

शारीरिक रूप से तो कोई बड़ी समस्या नही रहेगी परन्तु मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल भी अच्छा नही रहेगा। इस वर्ष आपको कोई ना कोई तनाव घेरे रखेगा फिर चाहे वह करियर को लेकर हो या फिर परिवार को लेकर या किसी अन्य वजह से। ऐसे में चिंता करने की बजाये उसका निष्कर्ष निकालने का प्रयास करेंगे तो परिणाम कुछ बढ़िया होंगे एवं स्थिति भी काफी संभल जाएगी।

जानें लव लाइफ – Mithun Rashi 2022 Love Life

साल केप्रारंभ अच्छी नही रहेगी एवं अपने लवर के साथ कुछ बातो को लेकर मन मुटाव सामने आएगा। रिश्तो में दूरियां अधिक बढ़ जाएगी तो वही किसी और पर भी आकर्षण आ सकता है। वैवाहिक जीवन भी तनाव में रहेगा एवं कुछ बातो को लेकर असमंजस की स्थिति अधिक बनी रहेगी। विवाह की प्रतीक्षा में है तो इस साल आपके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव तो आएंगे परन्तु किसी न किसी वजह से उसमे कठिनाई भी आ जाएगी। इसलिये पहले से ही आप पूरी तरह सतर्क रहे एवं घर की बातो को बाहर कहने से बचे अन्यथा आपको ही बहुत ज्यादा नुकसान होगा।

वर्ष 2022 में मिथुन राशि वालों के विवाह के योग

कुछ पंडितों का मानना है कि मिथुन राशी वालों के लिए यह साल विवाह के लिए अति उत्तम रहेगा और जिसके भी विवाह में अड़चने आ रही थी वो इस वर्ष में बिल्कुल भी किसी भी प्रकार की कोई भी अड़चने नहीं आयेंगी। इस वर्ष में विवाह के योग अधिक बन रहे हैं।

शुभ मुहूर्त- 2022

मिथुन राशि का ‘बुध’ ग्रह से निकट का संबंध है। इस कारण इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन बुधवार होता है। इसके अलावा मिथुन राशि के लिए गुरुवार का दिन शुभ और सोमवार अशुभ है।

Mithun Rashi 2022 विशेष उपाय Hindi

  •  प्रभु श्री गणेश जी की पूजा आराधना करने के बाद चार मुखी रुद्राक्ष अवश्य धारण करें।
  • हर शनिवार को गौ माता को गुड़ रोटी अवश्य खिलाएं।
  • विशेष रूप से हर बुधवार के दिन, हरे रंग की वस्तुओं का दान अवश्य किया करें।
  •  बुध के बीज मंत्र का जाप करना कभी न भूलें।

Mithun Rashi 2022 शिक्षा

यदि आप स्कूल में हैं तो इस साल आपको अधिक से अधिक मेहनत करने की जरूरत हैं अन्यथा परिणाम आपके अनुरूप बिल्कुल भी नही होंगे। उच्च शिक्षा पा रहे छात्रों के लिए साल  2022 अधिक उत्तम रहेगा एवं आपको कई क्षेत्रों से अच्छे जॉब ऑफर भी मिल सकते हैं जिनमे आप अधिक रुचि लेंगे।

कॉलेज के छात्रों को इस साल अपने काम के लिए शाबाशी अवश्य मिलेगी तथा अध्यापक भी आपके काम से अधिक प्रसन्न होंगे एवं सभी दोस्तों में आपका प्रदर्शन बहुत ही बढ़िया रहेगा जिस वजह से मित्रों में भी आदर व मान-सम्मान बढ़ेगा।

निष्कर्ष-

यात्रा करने के उद्देश्य से यह वर्ष आपको कई सारे मौके भी देगा और आपके कई शत्रु भी आपके मित्र भी बन सकते हैं जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। मिथुन राशि के सभी जातक एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि आपको अपने परिवार में खासतौर से अपने पिता की सेहत का ध्यान पूरी तरह अवश्य रखना होगा।