Akhrot Ke Fayde In Hindi- इस पोस्ट के बारे में
Akhrot Ke Fayde (अखरोट के फायदे) जानने सभी के लिए आवश्यक है. आज हम Akhrot के Uses व Akhrot Khane Ke Fayde Hindi में Discuss करेंगे| सही तरीके से अखरोट खाने से स्वास्थ से जुड़े और भी फायदे है जिनकी जानकारी हम आपको इस पेज में देंगे|
AKHROT KE FAYDE
Akhrot Ke Fayde in Hindi
1-दिल के स्वास्थ्य के लाभकारी-
हृदय प्रणाली के लिए अखरोट फायदेमंद होता है। और इसके अलावा, जिन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या होती है, उनके लिए भी अखरोट लाभकारी होता है।
2. मस्तिष्क को मजबूत बनाना में सहायक-
अखरोट के सेवन से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है। और मस्तिष्क के कार्य (ब्रेन फंक्शन) पर लाभकारी प्रभाव डाल सकता है हमारे दिमाग की एक्टिविटी को बढाने में मदद करता है अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मौजूदगी सिर्फ आपके हृदय की सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि मस्तिष्क के लिए भी काफी बेहतरीन मानी जाती है। ओमेगा 3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा से भरपूर अखरोट का सेवन करने से तंत्रिका प्रणाली सही तरीके से काम करती है। तंत्रिका प्रणाली के उचित तरीके से काम करने से व्यक्ति की स्मरण शक्ति यानि याददाश्त मजबूत होती है।
3. कैंसर को ठीक करने के लिए
कैंसर जैसी घातक समस्या को दूर रखने में अखरोट अधिक लाभकारी होता है। अखरोट का सेवन करने से कैंसर की आशंका कम ही हो जाती है, और इसका सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रॉस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। अखरोट में पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाए जाते हैं जो कई तरह के कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में मददगार होता है। साथ ही अखरोट खाने से हॉर्मोन से जु़ड़े कैंसर का खतरा भी कम बना रहता है। अखरोट में मौजूद ऐंटिऑक्सिडेंट्स बॉडी में कैंसर सेल्स के विकास को रोकते हैं।
4. हड्डियों को मजबूत प्रदान करना
हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए भी अखरोट का सेवन करना चाहिए अखरोट के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है अखरोट में ऐसे कई घटक और प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक ऐसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी ऐसिड सूजन को भी दूर करता है।
5. वजन को कम करे
वजन को कम करने में भी अखरोट का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। अखरोट के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। अखरोट में प्रोटीन और कैलोरी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो
वजन को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होते हैं। डॉक्टरो का मानना है कि अखरोट का सेवन करने से न सिर्फ आपका वजन कम हो सकता है, बल्कि नियंत्रण में भी रहता है।
6. ह्रदय को ठीक करना
रोजाना कुछ मात्रा में अखरोट खाने से ह्रदय ठीक रहता है जिससे आप कई तरह की होने वाली हार्ट की बीमारियों से बच जाते हैं। अखरोट में प्रचुर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय प्रणाली के लिए असरदार माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त लोगों को खासतौर पर अखरोट का सेवन करना चाहिए। ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल का निर्माण करने में मदद करता है, जो कि हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है।
7. डायबिटीज को नियंत्रित करना
अखरोट खाना सभी के लिए अच्छा होता है लेकिन जिनको डायबिटीज है उनको रोजाना अखरोट का सेवन करना चाहिए जिससे कभी भी उनको डायबिटीज की शिकायत नही मिलती है क्योंकि अखरोट में अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है जिसकी वजह से आपका वजन कम होता है और साथ ही आपका डायबिटीज नियंत्रित में रहता है|
8. त्वचा की चमक को निखारे
अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्व व्यक्ति की सेहत के साथ ही उसकी त्वचा का भी खास ख्याल रखते हैं। इन पोषक तत्वों के अलावा अखरोट में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भी होते हैं, जो त्वचा पर मौजूद गंदगी को दूर कर उसकी चमक को बढ़ाते हैं।
अखरोट को कच्चा खाने की बजाए अगर इसे भिगोकर खाया जाए तो इसके लाभ कई गुना बढ़ जाता हैं। इसके लिए रात में 2 अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह के समय खाली पेट इसे खा लें। यकीन मानिए भीगे हुए बादाम खाना जितना असरदार है उतना ही लाभकारी भीगे हुए अखरोट खाना भी है। भीगा हुआ अखरोट कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है।