download 2 1 Hing Ke Fayde In Hindi (हींग के फायदे)

Hing Ke Fayde In Hindi (हींग के फायदे)

Fayde

हींग (Asafoetida) कोई फल या फूल नहीं होता है,यह तो पेड़ के तने से निकली हुई एक गोंद होती है. इसे  केवल एक मसाला ही नहीं बल्कि एक उत्तम औषधि भी है.

हींग पेट की बीमारियों में तो रामबाण औषधि मानी जाती है. हींग के फायदे अनगिनत है| इस पेज में हम heeng ke fayde, heeng khan eke fayde hindi me भी बताएंगे |

HING KE FAYDE

Hing Ke Fayde In Hindi

हींग के फायदे : हींग के फायदे निम्नलिखित है  .

1. एक गिलास पानी में एक चुटकी हींग और खाने वाला सोडा मिलाकर पीने कब्ज दूर होती है, तो वहीं छाछ में हींग का छौंक लगाकर, नमक मिलाकर पीने से गैस की समस्या दूर हो जाती है।

2. पेट में दर्द होने पर आप हींग को पानी में घोलकर पेट की नाभि के आस पास लगा सकते हैं। इससे आप के दर्द में राहत प्राप्त होगी।

3. हींग को खाने से या इस्तेमाल करने से शरीर का ब्लड शुगर बढ़िया रहता है। इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स को हमेशा अपने खाने में हींग का उपयोग करना चाहिए।

 4.अचानक होने वाले असहनीय दांत दर्द से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में दर्द वाली जगह पर हींग का एक छोटा टुकड़ा रखने से कुछ देर में आराम मिलता है।

5. हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो अपच, गैस, पेट के कीड़े जैसी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं|

6.अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में पानी में हींग को मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाने से कुछ देर तक शुकून मिलता है |

7.फूड प्वाइजनिंग के उपचार में भी हींग का उपयोग किया जा सकता है।

8.पेट में दर्द से आराम पाने के लिए हींग काला नमक और अजवाइन को मिलाकर पानी के साथ पीने पर शुकून प्राप्त होता है।

9. हींग से सिर्फ बीमारियां ही दूर नहीं होती बल्कि ये आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम भी करती है। जी हां, अगर आप बार-बार होने वाले पिंपल्स से परेशान रहते हैं, तो चेहरे पर हींग को पानी में मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी।

10. इसके अलावा हींग और गुड़ को मिलाकर गर्म पानी के साथ लेने पर गैस की समस्या दूर हो जाती है।

11. हींग भोजन पचाने में मददगार होती है।

12. हींग प्राकृतिक रूप से बलगम को दूर करके छाती के कंजेस्शन को ठीक करता है। यह एक शक्तिशाली श्वसन उत्तेजक है। जो शहद, अदरक के साथ मिलाकर खाने से खांसी व ब्रोंकाइटिस की समस्या में आराम मिलता है।

13. हींग में कोमरिन्स नाम का एक तत्व होता है जो खून को पतला करके ब्लड फ्लो बढ़ाता है। इसकी वजह से खून के थक्के भी नहीं जमते। इससे ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल और शरीर में ट्राइग्लिसराइड घटता है, जिनकी वजह से हाइपरटेंशन से बचाव होता है।

14. हींग के सेवन से पीरियड्स, दांत, माइग्रेन आदि का दर्द ठीक किया जा सकता है?

15. विशेषज्ञों की राय के अनुसार हींग में एंटीऑक्सीडेंट्स और दर्द निवारक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। दर्द होने पर एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर पी लें। दांत के दर्द में हींग और नींबू के रस का पेस्ट बनाकर लगाएं।

16. डॉक्टरो का मानना है कि हींग में शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। जब आप इसे लगातार खाते हैं तो ये फ्री रेडिकल्स से शरीर की कोशिकाओं को बचाव प्रदान करती है। हींग की कैंसर-विरोधी गतिविधि कैंसर कोशिकाओं का विकास अवरूद्ध करती है।

इसके विषय में यह भी कहा जाता है कि हींग में उच्च मात्रा में एंटी-इनफ्लैमोटरी तत्व होते हैं जिसकी वजह से इसे स्किन केयर उत्पादों में मिलाया जाता है। ये त्वचा की जलन और कॉर्न्स जैसी समस्याओं को दूर करने की क्षमता रखती है। त्वचा पर लगाने पर हींग अपना ठंडा प्रभाव दिखाती है और साथ ही त्वचा की समस्याओं के लिए उत्तरदायी बैक्टीरिया का भी सफाया करती है।

Download the above Benefits in PDF

कुछ और हैरान करने वाले फायदे ज़रूर देखें

CLICK BELOW

Leave a Reply