Meaning of Avyay In Hindi - Avyay kise kehte hain

Meaning of Avyay In Hindi – Avyay kise kehte hain

Full Form in Hindi

आइए जानते हैं avyayi bhav samas का अर्थ हिंदी में क्या होता है। avyayi bhav samas की पूरी जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे।

बता दें कि अव्यय उन शब्दों को कहते हैं, जिनमें लिंग, वचन, कारक आदि के कारण कोई परिवर्तन बिल्कुल भी नहीं होता है।जैसे –

  • तुम धीरे-धीरे खाते हो।
  • वह तेज भागता है।
  • मैं अवश्य पढ़ लूंगा।
  • वह ठीक कहता है।
  • ऐसा मत करो।

Also Read-Alone Ka Matlab | Meaning of Alone In Hindi

दरअसल हिन्दी व्याकरण में अव्यय के मुख्यतः चार भेद होते हैं जो कि इस प्रकार से हैं –

  • क्रियाविशेषण
  • संबंधवाचक
  • समुच्चयवाचक
  • विस्मयादिबोधक

Also Read-OK Full Form In Hindi | What Is The Full Form Of OK

(1) क्रिया विशेषण

जो शब्द किसी क्रिया या विशेषण या क्रियाविशेषण की विशेषता को दर्शाते हैं या फिर उनका बोध करवाते हैं तो वह क्रिया विशेषण कहलाते हैं यदि सरल शब्दों में कहें तो जिन शब्दों के द्वारा क्रिया की विशेषता का पता चलता है तो वह शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

Also Read- RIP Full Form In Hindi | Full Form Of RIP For Death

(2) संबंधबोधक अव्यय

जब किसी वाक्य में कोई शब्द संज्ञा एवं सर्वनाम के साथ आए और वाक्य के किसी दूसरे शब्द से उसके संबंध का बोध करवाए तो वे शब्द संबंधबोधक अव्यय ही कहलाते हैं। जैसे- दूर, पास, अन्दर, बाहर, पीछे, आगे, बिना, ऊपर, नीचे इत्यादि।

(3) समुच्चयबोधक अव्यय

जो शब्द दो शब्दों या वाक्यों को एक साथ मिलाते हैं उन्हें समुच्चयबोधक अव्यय ही कहा जाता है। अगर सरल शब्दों में कहें तो जब कोई अव्यय किसी क्रिया एवं संज्ञा की विशेषता न बता कर किसी वाक्य का संबंध किसी दूसरे वाक्य से जोड़ता है, तो उसे समुच्चयबोधक अव्यय ही कहा जाता है। जैसे – यद्यपि, क्योंकि, परंतु, किंतु, आदि शब्द।

Also Read- LOL Full Form In Hindi | Full Form Of LOL In Chat

(4) विस्मयादिबोधक अव्यय

जो शब्द किसी प्रकार के भाव को प्रकट करें उसे विस्मयादिबोधक अव्यय कहा जाता है। सरल शब्दों में कहें तो जिन शब्दों के इस्तेमाल से हर्ष, शोक, आशीर्वाद, क्रोध, आदि भावों का बोध हो तो उन्हें विस्मयादिबोधक अव्यय ही कहा जाता है।

अव्यय का रूपांतरण बिल्कुल भी नहीं किया जा सकता इसलिए इन शब्दों को अविकारी शब्द भी कहा जाता है एवं इनका व्यय भी नहीं किया जा सकता इसलिए ये अव्यय कहलाते हैं। जैसे- जब, तब, अभी, उधर, वहाँ, इधर, कब, क्यों, वाह, आह, ठीक, अरे, और, तथा, एवं, किन्तु, परन्तु, बल्कि, इसलिए, अतः, अतएव, चूँकि, अव्यय, अर्थात आदि।

Also Read-AM PM Full Form In Hindi | AM Full Form In Hindi