CGL Full Form in Hindi | CGL के 4 भाग | योग्यता | संपूर्ण जानकारी

Full Form in Hindi

आज इस पोस्ट में हम आपको आसान शब्दों में CGL Full Form in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप CGL Full Form in Hindi की जानकारी पाना चाहते है, तो CGL Full Form in Hindi सर्च करिए हमारी वेबसाइट hellozindgi.com पे और उपयोगी जानकारी से खुद का व दोस्तों का ज्ञान वर्धन करें|  

CGL की फुल फॉर्म –

CGL की फुल फॉर्म Combined Graduate Level होती है. इसको हिंदी मे संयुक्त स्नातक स्तर कहते हैं.

योग्यता – 

यदि आप CGL के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप पहले नीचे दी गयी जानकारी को खूब बढ़िया तरीके से अवश्य पढ़ें.

  • आपको इसके लिये भारत का नागरिक अवश्य होना चाहिये.
  • इसके लिये उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 25 वर्ष अवश्य होनी चाहिए. इसमें उम्र सीमा अलग – अलग विभाग में भिन्न – भिन्न होती है तथा अनारक्षित के लिए उम्र में छूट का भी प्रावधान है ST एवं SC के लिए केवल 5 वर्ष एवं OBC वालो के लिए 3 वर्ष तथा शारीरिक विकलांग वालो के लिए केवल 10 वर्ष की छूट दी जाती है.
  • इस पोस्ट के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या फिर किसी विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना बहुत ही आवश्यक है. इसमें अलग-अलग पोस्ट के अनुसार इसके शैक्षिणिक योग्यता में परिवर्तन अवश्य होता रहता है.

CGL के भाग – 

बता दें कि CGL को निम्नलिखित चार भागो में विभाजित किया गया है जैसे कि –

  • Combined Graduate Level (Tier 1)
  • Combined Graduate Level (Tier-2)
  • Descriptive Test (Tier-3)
  • Skills Test

1. Combined Graduate Level (Tier 1) – 

Tier 1 वो है यह CGL का पहला पेपर होता है। यह केवल 100 नंबर का होता है। पेपर में सामान्य बुद्धि (General Intelligence), मात्रात्मक रूझान (Quantitative Aptitude), अंग्रेजी (English Comprehension) एवं सामान्य जागरूकता (General Awareness) ये चार भाग होते हैं और प्रत्येक भाग में केवल 25 प्रश्न दिए जाते हैं। दरअसल Combined Graduate Level का पेपर कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के तहत लिया जाता है और पेपर को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 1 घन्टे का समय अवश्य दिया जाता है।

2. Combined Graduate Level (Tier 2) – 

Tier 2 Combined Graduate Level (CGL) का दूसरा चरण होता है । इसमें मात्रात्मक क्षमता (Quantitative Ability) के केवल 100 प्रश्न एवं 100 प्रश्न सामान्य अंग्रेजी (General English) के पूछे जाते हैं। इसके साथ ही जिस भी पोस्ट के लिए आप फॉर्म भर रहे हों तो उसमें आधारित विषय CGL की टियर 2 परीक्षा में आता है। जैसे कि Junior Statistical Officer (JSO) की पोस्ट के लिए statistics का विषय टियर 2 एग्जाम में ही होता है। वहीं Assistant Audit Officer तथा Assistant Accounts Officer जैसी पोस्ट के लिए General Studies (सामान्य अध्ययन) का विषय आता है जिसमे Finance एवं Economics अवश्य पूछा जाता है। Combined Graduate Level (Tier 2) का पेपर भी कम्प्यूटर पर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के तहत ही लिया जाता है परन्तु इस परीक्षा में प्रत्येक पेपर (विषय) को पूर्ण करने का समय कम से कम 2 घंटे का ही रहता है।

3. Descriptive Test (Tier 3) – 

दरअसल Descriptive Test CGL परीक्षा का तीसरा चरण होता है। यह एक ऑफलाइन परीक्षा होती है जिसमें उम्मीदवार को पेन एवं पेपर की सहायता से लेटर एवं निबंध लिखना होता है। इस पेपर का पूर्णांक केवल 100 का होता है जिसको हल करने के लिए केवल 1 घंटे का समय मिलता है।

4. Skills Test – बता दें कि CGL का यह चौथा चरण होता है जो सिर्फ कुछ ही पोस्ट के लिए होता है। दरअसल स्किल टेस्ट को करने के लिए कंप्यूटर की नॉलेज एवं कंप्यूटर टायपिंग की स्पीड में बहुत ही बढ़िया पकड़ होना अनिवार्य होता है।