CSC Full Form in Hindi – CSC सेन्टर खोलने से पहले यह जरूर जानें

Full Form in Hindi

आज के इस पोस्ट में हम आपको CSC Full Form in Hindi के बारे में बताएंगे और साथ में CSC से सम्भंधित और भी टॉपिक्स को विस्तार से बताएंगे।CSC की बहुत सारी Full Form होती हैं, जैसे Civil Service Commission(CSC), Computer Sciences Corporation, Correctional Service of Canada, Computer Software College, Common Service Center आदि।

CSC क्या है – 

ध्यान रहे कि CSC भारत सरकार के आईटी मंत्रालय (इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौधोगिकी मंत्रालय) के द्वारा चलाया गया एक E-Program है, जिसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को विभिन्न सरकारी सुविधाएँ एवं योजनाएं से लाभान्वित कराना होता है। दरअसल CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) एक जन सेवा केंद्र भी है जो भारत के गांवों एवं कस्बों में विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं के वितरण के लिए प्रदान करता है।

बता दें कि CSC को भारत सरकार ने इसलिए आरंभ किया है ताकि कुछ लोगों का काम बहुत ही सरल हो सकें। इसके लिए आपको किसी सरकारी नौकरी की तरह Apply नही करना होता है एवं न ही किसी Exam को पास करना होता है। CSC के लिए बस आपके पास इस Business से संबंधित कुछ बेसिक जानकारी अवश्य होनी चाहिये, जिसमें आपका खर्चा तकरीबन डेढ़ लाख (1.5 लाख) रूपए से लेकर ढाई लाख (2.5 लाख) रूपए तक आ सकता है।

योग्यता – 

  • ध्यान रहे कि विद्यार्थी की उम्र 18 वर्ष या फिर उससे अधिक होनी  चाहिए।
  • उसके पास आधार कार्ड भी अवश्य होना चाहिए।
  • पेन कार्ड भी ज़रूर होना चाहिए। 
  • बैंक अकाउंट भी होना बहुत ही आवश्यक है। 
  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास अवश्य होना चाहिए।
  • कम्प्यूटर का बेसिक ज्ञान भी होना चाहिए।

विशेषताएं – 

  • ग्रामीण विकास पर फोकस करना।
  • निजी क्षेत्रों में सेवाएँ प्रदान अवश्य करना।
  • जन सेवा केंद्र का सबसे बड़ा लाभ यह है, कि वह सरकारी दफ्तरों से बहुत ही दूर होता है एवं आम लोगों के सबसे नजदीक होता है।
  • आपको यहाँ पर बिना किसी भ्रष्टाचार एवं कोई कठिनाई के बिना सेवा बहुत ही सरलता से मिल जाती है।
  • CSC के द्वारा आप कोई भी फॉर्म्स बहुत ही सरलता से भर सकते हैं।
  • CSC का एक और फायदा यह होता है, कि इसमे लोगों का समय एवं पैसा दोनों बच जाता है।

कार्य – 

  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बिल पेमेंट
  • रिचार्ज
  • किसी भी प्रकार के बिमा
  • जन्म और मृत्य प्रमाण पत्र
  • E- District के सेवाओ को प्रदान करना

csc कैसे काम करती है – 

बता दें कि common service center को चलने के लिए हर center पर एक VLE यानि की village Level Entrepreneurship का चयन किया जाता है जो common service center को संचालित खूब बढ़िया तरीके से करता है एवं भारत के हर नागरिक को पहुचता है।

आवश्यक उपकरण – 

  • इसमें कम से कम 2 कंप्यूटर जिसमे 500 GB हार्ड डिस्क एवं 1 GB RAM होना बहुत ही आवश्यक है।
  • CD/DVD ड्राइव भी बहुत ज़रूरी है।
  • लाइसेंस युक्त Windows Xp service pack 2 या फिर इससे ऊपर का Oprating system भी होना बहुत ज़रूरी होता है।
  • प्रिंटर काला – सफ़ेद या फिर कलर होना चाहिए।
  • Web camera तथा डिजिटल कैमरा भी अवश्य होना चाहिए।
  • पेन ड्राइव भी बहुत ज़रूरी होता है।
  • 4 घंटे का बैटरी बैकअप भी अवश्य होना चाहिए।
  • स्कैनर भी बहुत आवश्यक है।

इन्टरनेट का प्रयोग करने के लिए कम से कम 128KBPS का इन्टरनेट स्पीड भी अवश्य होनी चाहिए।