NASA Full Form in Hindi |महत्वपूर्ण उपलब्धियां |पूरी जानकारी

Full Form in Hindi

आज इस पोस्ट में हम आपको आसान शब्दों में NASA Full Form in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं NASA Full Form in Hindi  क्या होती है।

नासा की फुल फॉर्म – 

नासा की फुल फॉर्म है (NASA-National Aeronautics and Space Administration) हिन्दी में इस संस्था को (राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन) के नाम से भी जाना जाता है।

बता दें कि NASA अमेरिकी फेडरल गोवर्मेंट (U.S. federal government) के अंतर्गत भौतिकी एवं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाली एक स्वतंत्र एजेंसी (Independent Agency) मानी गई है। यह विश्व की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी है। नासा का मुख्य लक्ष्य अंतरिक्ष खोज , एरोनॉटिक्स संशोधन , ग्रहों एवं उपग्रहों के बारे में जानकारियाँ जुटाना , अंतरिक्ष के क्षेत्र में जुड़े सभी मिशन को सफलतापूर्वक पूर्ण करना होता है।

क्रम संख्यानासा से जुड़े तथ्यतथ्यों से संबंधित जानकारी
1.नासा का मुख्यालयNASA Headquarter’s                      300 E. Street SW, Suite 5R30                        Washington, DC 20546                                       यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका
2.वर्तमान में नासा में कार्यरत कर्मचारीयों की संख्या18,800
3.नासा के Administrator प्रमुखबिल नेल्सन
4.नासा की आधिकारीक वेबसाईटnasa.gov
5.नासा के ऑफिस का फोन नंबर(202) 358-0001
6.नासा की टैगलाइनफॉर द बेनिफिट ऑफ़ ऑल (सबकी भलाई के लिए)

इतिहास – 

आपको बता दें कि नासा (पूर्व में नाका ) की स्थापना 3 मार्च सन 1915 को एक United States federal agency के रूप में हुई थी। जिसको सन 1915 से सन 1958 तक (NACA – National Advisory Committee for Aeronautics) के नाम से जाना जाता था । तत्पश्चात 19 जुलाई सन 1948 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति Dwight D. Eisenhower के नेतृत्व में अमेरिकी फेडरल सरकार के द्वारा ही इस एजेंसी का नाम बदलकर नासा – नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन कर दिया गया।

जिसके पश्चात् नासा ने 1 अक्टूबर सन 1948 से एक स्वतंत्र अंतरिक्ष एजेंसी के रूप में अपना कार्य करना आरंभ किया। नासा ने अब तक अपोलो मिशन के द्वारा मनुष्य को चाँद पर उतारना, स्काइलैब स्टेशन स्थापित करना, अंतरिक्ष शटल मिशन के तहत सैटलाइट लॉन्च करना आदि ये सभी काम सफल तरीके से सपन्न किए हैं। नासा Aeronautics Space Research के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम भी है।

बता दें कि नासा में बहुत सारे इंजीनियर एवं वैज्ञानिक अपना कार्य किया करते हैं। लोग अन्य कार्य भी कर रहे हैं, जैसे कि सचिव, लेखक, वकील एवं यहां तक ​​कि शिक्षक भी मिशन को शिखर तक ले जाने मे अपना संपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सन 2020 मे NASA ने अपने स्थापना के 62 वर्ष अवश्य पूर्ण कर लिए हैं।

महत्वपूर्ण उपलब्धियां – 

दरअसल NASA (नासा) ने मानव अंतरिक्ष यान के लिए कार्यक्रमों के विकास में अपना काम आरंभ किया, और Apollo Project, Mercury Project एवं Gemini Project जैसे विभिन्न कार्यक्रमों ने नासा को यह समझने में सहायता भी की कि अंतरिक्ष में कैसे उड़ना है। जिसके परिणामस्वरूप चंद्रमा पर पहली मानव लैंडिंग हुई तथा सन 1969 में, नासा के रोबोटिक अंतरिक्ष जांच ने सौर मंडल के हर ग्रह और कई अन्य खगोलीय पिंडों का दौरा भी किया। इसके अलावा इसके दूरबीनों ने वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड में दूर के क्षेत्रों का पता लगाने में अधिक सक्षम बनाया।

बता दें कि Satellites ने पृथ्वी के बारे में भारी मात्रा में डेटा प्रदान किया, जिससे व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई, जैसे कि मौसम के पैटर्न की बढ़िया समझ। और यह बताया गया है कि नासा ने विभिन्न प्रकार के उन्नत विमानों के विकास और परीक्षण में सहायता भी की है। इसकी प्रौद्योगिकियों ने दैनिक जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली कई गतिविधियों में काफी योगदान भी दिया है, जैसे Smoke detector, और यहां तक ​​​​कि Medical Test आदि में भी।

निष्कर्ष – 

आशा करता हूँ कि आपको हमारे द्वारा दी गई सारी जानकारी अवश्य पसंद आई होगी अतः आपसे निवेदन है कि अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट से जुड़े रहें. धन्यवाद.