हिंदी के हिसाब से Visheshan का पूरा अर्थ जानें वो भी गहराई से

हिंदी के हिसाब से Visheshan का पूरा अर्थ जानें | वो भी गहराई से

Full Form in Hindi

आइए जानते हैं हिंदी के हिसाब से Visheshan का पूरा अर्थ। What Is The Definition and Meaning Of Visheshan In Hindi Grammar. Visheshan की पूरी जानकारी के लिए ले  बने रहे हमारे साथ।

विशेषण की परिभाषा

जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताए उस शब्द को ‘विशेषण’ कहते है,

जैसे –‘कालाकोट’ और ‘अच्छा लड़का’ में ‘काला’ तथा ‘अच्छा’ शब्द विशेषण है। 

जिन शब्दो की विशेषता बतलायी जाती है, उन्हे विशेष्य कहते है। ऊपर के उदहारण में कोट अथवा लड़का शब्द विशेषण है।

Also Read-Alone Ka Matlab | Meaning of Alone In Hindi

या

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण, रंग, आकार, दशा आदि) बतलाए, उसे विशेषण कहते हैं।

जैसे – सुंदर, कुरूप, लंबा, नाटा, अच्छा, बुरा, हलका, भारी, चतुर, मूर्ख, लाल, पीला, कुछ, थोड़ा, दो, चार, गोल, चौड़ा, दुबला, पतला आदि।

Also Read-Argala Stotram | विधि | लाभ | Lyrics- Sanskrit & Hindi

विशेषण के भेद 

(1). संख्यावाचक विशेषण –

ऐसे शब्द जो विशेषण के रूप में किसी भी संज्ञा एवं सर्वनाम का बोध करवाते हैं, उन शब्दों को संख्यावाचक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है। जैसे – चार, पांच, दौ गुना, पांच गुना आदि।

(2). परिमाणवाचक विशेषण

जिस विशेषण से किसी वस्तु की नाप-तौल का बोध होता है, उसे परिमाण-बोधक विशेषण कहते हैं। जैसे-

  • Hindi – मुझे दो मीटर कपड़ा दो।
  • English – Give me two meters of cloth.
  • Hindi – उसे एक किलो चीनी चाहिए।
  • English – He needs one kilo of sugar.
  • Hindi – बीमार को थोड़ा पानी देना चाहिए।
  • English – The sick should be given some water.

(3). गुणवाचक विशेषण –

वह शब्द जिनसे किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, गंध, आकार-प्रकार, दोष, रंग-रूप आदि का बोध होता हो, उन शब्दों को गुणवाचक विशेषण कहा जाता है। 

जैसे – 

  • Hindi – मोहन एक ईमानदार लड़का है।
  • English – Mohan is an honest boy.
  • Hindi – भोजन में बदबू आ रही है।
  • English – The food smells bad.
  • Hindi – आज मौसम बहुत ठंडा है।
  • English – Today the weather is very cold.
  • Hindi – अंगूर बहुत मीठे हैं।
  • English – Grapes are very sweet.

(4). सार्वनामिक विशेषण –

ऐसे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा से पहले इस्तेमाल होकर उस संज्ञा शब्द की विशेषता बतलाते है। उन शब्दों को सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।

Also Read-हिंदी के हिसाब से काल का पूरा अर्थ जानें | वो भी गहराई से

जैसे –

  • Hindi – उस पेन को यहाँ रख दो।
  • English – Put that pen here.
  • Hindi – किस आदमी से बात कर रहे हो
  • English – what man are you talking to

विशेषणों की तुलनावस्था

बता दें कि कभी-कभी दो या दो से अधिक चीजों के गुणों या अवगुणों की आपस में तुलना की जाती है। जिन विशेषणों द्वारा तुलना की जाए, उन्हें तुलनाबोधक विशेषण ही कहते हैं। ऐसे विशेषणों की कम से कम तीन अवस्थाएँ पाई जाती हैं। जैसे –

(1)मूलावस्था
(2)उत्तरावस्था
(3)उत्तमावस्था

Also Read-हिंदी के हिसाब से Official का पूरा अर्थ जानें | वो भी गहराई से

विशेषणों का रूप-परिवर्तन (रूपांतर)

रूप-परिवर्तन या रूपांतर की दृष्टि से विशेषण के कम से कम दो भेद बताये गये हैं

1.विकारी विशेषण –

ऐसे शब्द जिनके रूप में लिंग, वचन, कारक, काल, पुरुष आदि के कारण कोई विकार (परिवर्तन) हो, तो ऐसे शब्दों को ‘विकारी शब्द’ कहा जाता हैं। 

Also Read-हिंदी के हिसाब से Sarvanam का पूरा अर्थ जानें | वो भी गहराई से

जैसे-

  • लड़का — लड़के — लड़कों (संज्ञा) 
  • मैं  – मैंने – मुझे – मुझसे (सर्वनाम)
  • नया  – नई  – नए (विशेषण) 
  • आया – आई  – आए – आओ (क्रिया)

2. अविकारी विशेषण – 

बता दें कि जिन शब्दों पर लिंग, वचन, कारक आदि के बदलने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता, ऐसे शब्दों को हम अव्यय या अविकारी शब्द कहते हैं। अव्यय को हम अविकारी शब्द भी कहते हैं।

जैसे – अब, कब, क्यों, पर, बहुत, अधिक, कम, हाँ, नहीं, लेकिन, जल्दी, आदि।