हिंदी के हिसाब से Vyakaran का पूरा अर्थ जानें वो भी गहराई से

हिंदी के हिसाब से Vyakaran का पूरा अर्थ जानें | वो भी गहराई से

Full Form in Hindi

आइए जानते हैं हिंदी के हिसाब से Vyakaran का पूरा अर्थ। Vyakaran Ki Paribhasha In Hindi और What Is The Meaning And The Definition Of Vyakaran In Hindi Grammar. Vyakaran की पूरी जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ।

व्याकरण की परिभाषा

किसी भी भाषा को शुद्ध तरीके से बोलने एवं लिखने के नियम बताये जाते है उसे व्याकरण कहा जाता है व्याकरण को इंग्लिश में Grammar (ग्रामर) भी कहा जाता है। ऐसा नहीं है कि व्याकरण के बिना हम भाषा नहीं बोल सकते।

Also Read-Importance Of Hindi Language Par Nibandh | Short Essay On Hindi Language

परन्तु किसी भाषा को शुद्ध रखने के लिए उसके व्याकरण नियमो का पालन करना होता है किसी भी भाषा के लिखने एवं बोलने के नियम भी होते हैं।

वैसे तो व्याकरण एक विशाल है। सभी भाषा में थोड़ा बहुत व्याकरण में अन्तर अवश्य होता है। संस्कृत की बात करे तो इतना शुद्ध व्याकरण है कि आपका दिमाग ही घूम जायगा। 

व्याकरण के मुख्य चार प्रकार होते हैं।

(1). वर्ण –  

ध्वनियों के वे मौलिक एवं सूक्ष्मतम रूप जिन्हें और विभाजित नहीं किया जा सकता है, उन्हें वर्ण कहा जाता है। वर्ण के मौखिक रूप को ध्वनि एवं लिखित रूप को अक्षर कहते हैं। जैसे – क् , ख्, ग् , अ, ए इत्यादि।

Also Read-जान ले खाना खाने का सही तरीका | खाने के छोटे-छोटे नियम बनाकर आप कैसे

(2) शब्द – 

दरअसल एक या एक से अधिक वर्णों से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक ध्वनि ही शब्द कहलाती है। जैसे – 

  • घ + र = घर।
  • ब + ा + ल + क = बालक।
  • म + ा + त + ा = माता।
  • क + म + ल = कमल।
  • प + ि + त + ा = पिता।

Also Read-Urdu Language | Meaning In Hindi | Words List for love | Shayari

(3) पद –

पद हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है मतलब शब्द का ही दूसरा अंग पद होता है या हम यह भी कह सकते हैं जब कोई सार्थक शब्द वाक्य में प्रयुक्त होता है, उसे पद ही कहते हैं।

जैसे– 

राम विद्यालय जायेगा। 

बता दें कि यह वाक्य ‘राम’, ‘विद्यालय’ और ‘जायेगा’ तीन पदोँ से बना है।

Also Read- तुलसी माला फायदे | पहचान | मंत्र | नियम | हेल्थ बेनिफिट

(4) वाक्य –

शब्दों का दो या दो से अधिक पदों के सार्थक समूह जिसका पूर्ण मतलब निकलता हो, उन्हें वाक्य ही कहा जाता है। 

Also Read- चन्दन है इस देश की माटी Lyrics in Hindi | English

जैसे – 

  • Hindi – रवि पुस्तक पढ़ता है।
  • English – Ravi reads the book.
  • Hindi – रमेश एवं सुरेश भोजन करते हैं।
  • English – Ramesh and Suresh have food. 

व्याकरण एक ऐसी विद्या (कला) है जिसकी माध्यम से हम किसी भी भाषा का ज्ञान करते हैं। जब हम किसी भाषा को लिखते हैं तब उस भाषा को लिखने के क्या नियम होने चाहिए। या फिर जब हम कोई भाषा बोलते हैं तब उस भाषा को बोलने के सही नियम क्या होने चाहिए। और यदि हम कोई भाषा को पढ़ते हैं, तो उस भाषा को पढ़ने के सही नियम क्या होने चाहिए तो मतलब पढ़ने, लिखने, बोलने, या समझने के लिये हम जिन नियमो का इस्तेमाल करते हैं। उन सभी नियम के रुप को ही हम व्याकरण कहते हैं।

व्याकरण हमें भाषा के बारे में जो ज्ञान कराता हैं उस के तीन अंग होते हैं – ध्वनि, शब्द एवं वाक्य। 

  • ध्वनि विचार –

बता दें कि ध्वनियाँ भाषा का स्थूल आधार हैं और इनमें मानव के चिन्तन की अभिव्यक्ति का उपाय निहित बताई गई है। मनुष्य मूलत: ध्वनियों में नहीं, सार्थक पदों में ही सोचता है। मनुष्य के मस्तिष्क में विचार सार्थक पदों के रूप में हमेशा विद्यमान रहते हैं। वहाँ शब्द एवं अर्थ में पार्थक्य बिल्कुल भी नहीं रहता।

  • शब्द विचार

दरअसल हिंदी व्याकरण का वह भाग जिसमें शब्द के शुद्ध उच्चारण, शुद्ध लेखन की विवेचना की जाती है उसे शब्द-विचार ही कहते हैं।

  • वाक्य विचार

दरअसल वाक्य विचार व्याकरण का वह भाग हैं, जिसमे वाक्य की परिभाषा, वाक्य के अंग, वाक्य के भेद, वाक्य रचना आदि पर विचार किया जाता हैं, उस भाग को हम वाक्य विचार ही कहते हैं।