जान ले खाना खाने का सही तरीका खाने के छोटे-छोटे नियम बनाकर आप कैसे रह सकते हैं हेल्दी

जान ले खाना खाने का सही तरीका | खाने के छोटे-छोटे नियम बनाकर आप कैसे रह सकते हैं हेल्दी

Dadi Naani ke Nuskhe

आज हम आपको इस पोस्ट में खाना खाने का सही तरीका बताने जा रहे है कृपया ध्यान से पढ़ें कि अगर हमें खाना खाने का सही तरीका मालूम ना हो तो कितना नुकसान होता है। हम लोग कभी समय से खाना नहीं खाते और कभी खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। चरक संहिता में महर्षि चरक कहते हैं कि अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आप समय से खाना खाओ लगभग अस्सी प्रतिशत बीमारियाँ आप से दूर रहेंगीं।

निश्चित करें खाने और सोने का टाइम

टाइम से खाना, टाइम से सोना और टाइम से जागना दुनिया की सबसे बड़ी दवाई है। ध्यान रहे कि सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। हमारी बॉडी का स्ट्रक्चर ही इस तरह का है। नेचर को आप कभी भी चैलेन्ज नहीं कर सकते। किसी ने सही ही कहा है कि समय से खाना न खाना बीमारियों का बहुत बड़ा कारक है। 

देर होने पर करें गरम पानी का प्रयोग

अगर किसी कारण से आपको खाने में देर हो जाये तो एक कप तेज़ गरम पानी को धीरे धीरे सिप सिप कर के पियें।

Also Read-सपने में Safed मिठाई खाना और खिलाना | baantte hue dekhna |

शाकाहार है सर्वश्रेष्ठ आहार

शाकाहार सबसे अच्छा आहार होता है। अगर ध्यान से देखा जाये तो कुछ लोग सारे जीव – जन्तु, सारी श्रष्टि को अंदर लिए घूमते रहते हैं। तो इसलिए भोजन का दूसरा नियम यह है कि आपको शाकाहारी होना है। स्रष्टि ने खाने के लिए जो कुछ प्रदान किया है हमे उसको ही खाना है।

Also Read- तुलसी माला फायदे | पहचान | मंत्र | नियम | हेल्थ बेनिफिट

सप्ताह में कम से कम पांच दिन नियम का पालन करें

सप्ताह में दो दिन तो किसी का भी गड़बड़ हो सकता है। ज्यादा ट्रेवलिंग करने वाले लोग का भी हो सकते हैं। लेकिन कितना भी व्यस्त होने पर भी वीक में कम से कम पांच दिन तो ठीक रखना ही चाहिए।

एक बार में बहुत पेट भर कर ना खाएं

एक बार में हमे बहुत पेट भर कर नहीं खाना चाहिए, नहीं तो एसिडिटी की समस्या, फैटी लीवर की समस्या और इस से जुडी अन्य कई दिक्कतें हो सकती हैं। 

Also Read-Sapne Me Khana Dekhna | Khilana | Parosna | Bnana

मुख्य रूप से चार बार खाएं

आप दिन में चार बार थोडा थोडा खाएं ब्रेक – फास्ट 8 बजे , 12 बजे खाना , 4 बजे अपनी मर्जी का कुछ भी ले लें लेकिन लिमिट में, फिर रात को 8 बजे तक रात का भोजन कर लेना चाहिए। आप बीच बीच में जूस या कोई भी ऐसा हल्की चीज ले सकते हैं जो आपको पसंद हो लेकिन ध्यान रखें खाएं तभी जब भूख लगे।

दिनचर्या सुधारें

10 मिनट सभी को कपालभाती एवं अनुलोम विलोम करना चाहिए। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

Also Read-जान लें स्वस्थ रहने के नियम हिंदी में | सुबह उठते ही किन किन बातों का रखें ध्यान जिनसे आप सौ साल तक बुड्डे 

खाने में शामिल करें ये चीज़ें

दो चम्मच घी खाना सभी के लिए जरूरी है चाहे डाइटिंग पे ही क्यों न हों। घी को दाल में, सब्जी में, रोटी पे लगा के खाया जा सकता है, लेकिन पराठा नही खाना चाहिए।

खाने में कम प्रयोग करें ये चीज़ें

नमक, अत्यधिक मसाले, अत्यधिक मीठा, अचार, खटाई ये सारी चीज़ें नैचुरल फ़ूड का टेस्ट भी ख़तम कर देती हैं और नुकसान भी काफी देती हैं।  नमक तो कम से कम खाना चाहिए और भोजन में ऊपर से तो नमक बिलकुल नहीं डालना चाहिए।

Also Read-Kela Khane Ke Fayde In Hindi (केला खाने के फायदे)

खाने में शामिल करें ये चीज़ें

ग्रीन वेजिटेबल्स, फ्रूट्स और मल्टीग्रेन आटा, मल्टीग्रेन ब्रेड, मल्टी वेजिटेबल्स मल्टीपल खाने वाले वगेरा। याद रहे कि आयल्स  एक जैसा ज्यादा लम्बे टाइम तक नहीं खाना चाहिए।

अलग अलग ऑयल्स का करें प्रयोग

डिफरेंट चीजो को डिफरेंट आयल्स के अंदर आप पका कर लीजिये कोई सनफ्लावर, कोई सोयावीन, कोई मास्टर्ड, कोई ग्राउंड नट, कोई कॉटनशीट या सबसे अच्छा है मास्टर्ड आयल।

खाना खाने के छोटे छोटे नियम

कुछ छोटी छोटी बातें है हैल्थ के बारे में भी, फ़ूड के बारे में भी और आपको बता दे की हेल्थी फ़ूड खाओ हैवी फ़ूड नहीं।