How Many Ka Hindi Meaning Use & Example

How Many Ka Hindi Meaning | Use & Example

Meaning in Hindi

How Many Ka Hindi Meaning हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करते समय जब किसी वाक्य में “कितना, कितनी, कितने” शब्द वाक्य के बीच में आते है तो उसकी अंग्रेजी How many ही लिखते हैं. साथ ही What the Hell Meaning in Hindi.

How Many Ka Hindi Meaning

हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करते समय जब किसी वाक्य में  “कितना, कितनी, कितने”  शब्द वाक्य के बीच में आते है तो उसकी अंग्रेजी How many  ही लिखते हैं। How many  का इस्तेमाल countable noun (गणनीय संज्ञा) के साथ किया जाता है यानी कि उन संज्ञाओं के साथ करते हैं जिन को हम गिन सकते हैं जैसे कुर्सियां, मेजें, लोग, किताबें, आदि।

How many का इस्तेमाल

विभिन्न प्रकार के वाक्य में How many का इस्तेमाल किस तरह से करते हैं उसे हम निम्नलिखित नियम के अनुसार सरलता से समझ सकते हैं

How many (प्रश्नवाचक शब्द ) + संज्ञा(Countable Noun) + सहायक क्रिया “वाक्य के अनुसार” (Helping Verb “According to Sentence”) + कर्ता (Subject) +  मुख्य क्रिया (Main Verb) +  कर्म (Object)

अथवा अधिक सरल रूप यह हो सकता है How many (प्रश्नवाचक शब्द ) + संज्ञा(गणनीय) + सहायक क्रिया (वाक्य के अनुसार) + कर्ता  + मुख्य क्रिया + कर्म 

Note: How many के इस्तेमाल वाले वाक्यों में सदैव How many के साथ में संज्ञा का इस्तेमाल जरूर होता है तथा यह संज्ञा countable forms जैसे : किताब, लोग, कुर्सियां आदि हो सकते हैं।

 How many के प्रयोग के महत्वपूर्ण उदाहरण

 आप How many के प्रयोग के उदाहरणों को अच्छे से समझने की कोशिश करें और ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें ताकि आपको How many के प्रयोग करने में कभी कठिनाई न हो

How many के प्रयोग In Hindi with English Translation

  • तुम कितनी मैगजीन पढ़ते हो ?
  • How many magazines do you read?
  • तुमने कितनी पेंटिंग खरीदी ?
  • How many paintings did you buy?

How many के प्रयोग के 13 महत्वपूर्ण उदाहरण In Hindi

  1. महोदय क्या आप बता सकते हैं कि इसमें कितने भारतीयों की मृत्यु हुई।
  2. कितनी बार डस्टर गीला करोगे?
  3. प्रश्न: वहां कुल मिलाकर कितनी सीमावर्ती व्यापार चौकियां हैं।
  4. जब कल मेरी आपसे मुलाकात होगी, तो मेरे पास आंकड़ें होंगे कि कितने लोगों ने भाग लिया।
  5. आप दुनिया के कितने गड़बड़ी वाले इलाक़ों के नाम गिनवा सकते हैं?
  6. जनवरी में कितने दिन होते हैं?
  7. आपकी कंपनी में कितने लोग काम करते हैं?
  8. तुम्हारे कितने चचेरे भाई – बहन हैं?
  9. आपने कितनी किताबें खरीदीं?
  10. विश्व में कुल कितने देश हैं?
  11. अभी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
  12. इस कमरे में कितनी कुर्सियाँ हैं?
  13. आप चॉकलेट के कितने टुकड़े खाना चाहेंगे?