आइए जानतें हैं मेष राशि के बारे में पूरी जानकारी उनके लिए क्या शुभ होता है और क्या अशुभ।

Mesh Rashi Ke Purush |पारवारिक जीवन | स्वास्थ्य और करियर

Nature of People

इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे Mesh Rashi Ke Purush Kaise Hote Hain कैसा होता है उनका पारवारिक जीवन, स्वास्थ्य और करियर. साथ ही जनेंगे मीन राशि के जातकों के बारे में और साल 2022 में मिथुन राशि वाले करें यह उपाय – चमकेगी किस्मत.

मेष राशि के बारे में-

मेष राशि चक्र में पहली राशि है। मेष राशि का तत्व अग्नि है और मेष का स्वामी मंगल है।

मेष राशि के पुरुष

मेष राशि के पुरुष बहुत भावुक होते हैं। यही भावुकता उन्हें गुस्सैल बनाती है। यह व्यवहार में कठोर और आक्रामक होते हैं। भावुकता इस राशि के पुरुषों को असन्तुलित कर देती है। यही असुंतलन इन्हें मुसीबत में डालता है। ऐसे लोगों मे आत्म संयम का अभाव होता है इसलिए ऐसे लोगों की अक्सर लोगों से लड़ाई हो जाती है और अपमान का सामना करना पड़ता हैं।

Also Read-वृश्चिक राशि के पुरुष | स्वभाव | स्वास्थ्य | पारवारिक जीवन | लव लाइफ

मेष राशि के लोगों का स्वभाव

मेष राशि के लोग उर्जावान और साहसी होते है और वह हर काम को जोश और ऊर्जा के साथ करते हैं। चाहे काम व्यापार हो, युद्व हो या प्यार हो वह हर चुनौती का सामना हंसकर करते हैं। वह हर परिस्थिति से मुकाबला करते हैं। चाहे मुकाबला खुद से ही क्यों न हो। वह उत्साह के साथ कठोर मेहनत करते हैं। तथा सार्थक परिणाम पाते हैं। ऐसे जातक हमेशा असंतुष्ट रहते हैं। यह जिन्दगी से ज्यादा मांगते हैं व् ज्यादा हासिल करने के लिए काम करते हैं।

Also Read-Purush Suktam Lyrics | पाठ लाभ | Meaning | Download pdf

मेष राशि के जातक

मेष राशि के जातक आकर्षक, उर्जावान और उत्साह से भरपूर होते हैं। यह प्रेम करने में अव्वल दर्जे के होते हैं।

Mesh Rashi Ke Purush Kaise Hote Hain

मेष राशि के पुरुष बेहद साहसी होते हैं। उन्हें किसी चीज से डर नहीं लगता है। ऐसे पुरुष हमेशा जिन्दगी में रिस्क लेना पसंद करते हैं। और जीवन में आई किसी भी परिस्थिति का मुकाबला करते हैं। मैदान छोड़कर भागना इनके स्वभाव में नहीं है। मेष राशि के पुरुष जिन्दा दिल होते हैं। इनके चेहरे पर मुस्कराहट रहती है।

इनकी जुबान पर उर्जादायक शब्द रहते हैं। इनके शरीर में फुर्ती और ह्रदय में बहादुरी रहती है। इस राशि के पुरुषों का जोश इन लोगों को कभी थकने नहीं देता है। यह अपने आसपास के माहौल को उर्जादायक बनाये रखते हैं। मेष राशि के व्यक्ति को अनुशासन पसंद नहीं होता है। यह बंधन को कभी स्वीकार नहीं करते हैं। इसी स्वछंदता के कारण इनके स्वभाव अड़ियल और जिद्दी होता है।

Also Read-Rohini Nakshatra in Hindi | विशेषतायें | स्वामी | राशि | लव

मेष राशी के अक्षर

मेष राशि के मुख्य अक्षर होते हैं। जिनसे जातक का नाम शुरू होता है और नाम ग्रह और नक्षत्र पर आधारित होते हैं। इन अक्षरों में अ, आ, चू, चो, चे, लू, ला, ली, ले और लो अक्षर आते हैं।  

मेष राशी के पुरुष का स्वास्थ्य

मेष राशी के पुरुषों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है क्योंकि वे साहसी, उर्जावान होते हैं इस राशि के जातकों को स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार, व्यायाम पर जोर देना चाहिए। ऐसे जातकों को सिरदर्द , नसों की समस्या, लू लग्न,अपच, अवसाद और बबासीर हो सकता है।

Also Read-चेहरे पर तिल| बाएं गाल पर तिल | पुरुष के बाएं कान पर तिल

मेष राशि वाले पुरुषों का पारवारिक जीवन

पत्नी के प्रभाव में रहते हैं मेष राशिके पुरुष

मेष राशि वाले पुरुषों का पारवारिक जीवन शानदार होता है क्योंकि प्रेम करना इनके स्वाभाव में होता है यह प्रेम में पूरी तरह समर्पित रहते हैं। जिसके कारण इनके ऊपर पत्नी का प्रभाव साफ़ देख सकते हैं। जिससे कभी कभी यह अपने समूह में हंसी मजाक का पात्र बन जाते हैं। उतार चदाव वाला रहता है इनका परिवार संतुष्ट और खुश रहता है। साहसी होने के कारण इनका जीवन उतर चढाव वाला होता है। लेकिन इसका प्रभाव परिवार पर नही पड़ने देते हैं।

मेष राशि वाले पुरुष का करियर

मेष राशि के पुरुष के पुरुष उच्च शिक्षित होते हैं। तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। वैसे यह जिस क्षेत्र में जाते हैं सफलता हासिल करते हैं। लेकिन मेष राशि के पुरुष प्राय शिक्षण प्रॉपर्टी, खेलकूद, खनिज कोयला के व्यवसाय करते हैं।मेष राशी के पुरुष अपने लिए साहसिक कामों को चुनना पसंद करते हैं। इसलिए ऐसे लोग शौक के तौर पर जुआ लाटरी और अभिनय में करियर बनाना पसंद करते हैं।

Also Read-शरीर पर तिल | पुरुष नाक पे तिल | दाहिनी व बायीं कलाई पर तिल

मेष राशि के पुरुषों के जीवन में सफलता

मेष राशि वाले पुरुषों को जीवन में जल्दी सफलता नहीं मिलती है क्योंकि इनको स्वत्रन्त्रता पसंद होती है और यह नियमों में भी नहीं बंधना चाहते हैं। दुसरा यह अहंकारी और जिद्दी होते हैं यह अपने उत्साह और ऊर्जा को उस स्तर पर बरक़रार नहीं रख पाते हैं जो काम के लिए जरुर होता है इसलिए सफलता इनसे दूर रहती है।

मेष राशि के लिए शुभ और अशुभ

मेष राशि के लिए अशुभ

मेष राशि के पुरुषों को चाहिए कि उन्हें मांस खाना, मदिरा जाना, भाइयों से लड़ाई झगडा, और क्रोध करने से बचना चाहिए। यह सब आपके लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है और अनिष्ट का कारण होते हैं।

मेष राशि के लिए शुभ

मेष राशि वाले पुरुषों को अपने ऊर्जा के स्तर को बनाये रखना अच्छा होता है ऐसे पुरुषों के लिए  हनुमान जी की पूजा अर्चना, गुड खाना, भाइयों और दोस्तों से बेहतर सम्बन्ध रखना, क्रोध न करना, मेहमानों को मिठाई खिलाना, विधवाओं की सेवा करना बड़ों का सम्मान करना और कभी कभी लाल या गुलाबी रंग की चादर पर सोना शुभ होता है।