mrityu ke baad shav ko akela mrityu ke baad ki duniya hellozindgi.com

मृत्यु के बाद शव को अकेला क्यों नहीं छोड़ते | कारण एवं विश्वास

Secrets Story

मृत्यु के बाद क्या-

मित्रों जैसे दिन के बाद रात होना निश्चित है ठीक उसी प्रकार यह भी निश्चित है कि जिसने भी इस मृत्यु लोक में जन्म लिया है उसे एक न एक दिन मरना अवश्य ही है अर्थात अगर प्रथ्वी लोक पर कोई सबसे बड़ा सत्य है तो वो है प्राणी की मृत्यु.

Also Read:-

Ek Shloki Ramayan Lyrics | Hindi | English | Benefits

हिन्दू धर्म में शव को लेकर मान्यता- (Hindu Drarm-Mratyu Ke Baad)

फिर भी कुछ लोग ऐसे होते है जो इस सच्चाई को स्वीकार करना नही चाहते खैर आप सभी ने देखा होगा कि हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद शव को जलाया जाता है साथ ही आपने यह भी देखा होगा कि अगर किसी की मृत्यु सूर्यास्त के बाद होती है तो उसका दाह संस्कार का कार्य अगले दिन किया जाता है रात को नहीं. ऐसे में आपने गौर किया होगा कि किसी परिवार में अगर किसी की मृत्यु शाम के बाद होती है तो उसके शव को अकेला नही छोड़ा जाता , परन्तु मित्रों क्या आप जानते हैं कि शव को रात भर अकेला क्यों नही छोड़ा जाता अगर नही तो इस पोस्ट के बारे में आप जरूर पढ़ें.

क्योंकि मैं आपको इसी सवाल का जवाब बताने वाला हूँ जिसका वर्णन गरुण पुराण में विस्तार से किया गया है तो चलिए अब बिना किसी देरी के गरुण पुराण की यह बातें जानते हैं.

Also Read:-

DHARM SANSAR

किन परिस्तिथियों में शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाता

मित्रों हमारे धर्म में मृत्यु के बाद शव को अकेला क्यों नही छोड़ा जाता यह बताने से पहले हम आपको यह बता देते हैं कि कब – कब अथवा किन परिस्तिथियों में शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाता या फिर कुछ समय के लिए टाल दिया जाता है.

  1. मित्रों मैं आपको सबसे पहले बता दूँ कि हिन्दू धर्म में अगर किसी की मृत्यु सूर्यास्त के बाद होती है तो उसके शव को रात पर घर पर ही रखा जाता है और अगले दिन उसका दाह – संस्कार किया जाता है इसके अलावा अगर किसी की मृत्यु पंचक समय में होती है , तो उसके शव को भी कुछ समय के लिए घर पर रखा जाता है.
  2. और जब पंचक काल समाप्त होता है तो उसके बाद ही उसका दाह – संस्कार किया जाता है , क्योंकि गरुण पुराण में बताया गया है कि अगर सूर्यास्त के बाद अथवा पंचक समय में किसी मृत शरीर का दाह – संस्कार किया जाए तो उसे मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती.

Also Read:-

Mool Nakshatra मूल नक्षत्र में शिशु का जन्म | बुरा असर | शान्ति उपाय

शव को अकेला क्यों नहीं छोड़ते

इसीलिये अगर कोई रात में मर जाए तो ऐसी स्थिति में लाश को लेकर श्मशान घाट नही जाते और लाश को घर पर ही रखा जाता है , सुबह होने का इंतजार किया जाता है और ऐसे में मृत शरीर को एक  भी पल के लिए अकेला नही छोड़ा जाता और कोई न कोई व्यक्ति हमेशा रखवाली के लिए मौजूद रहता है.

Also Read:-

Baal Lambe Karne Ke Gharelu Nuskhe Hindi Me

  1. मृत शरीर को अकेला नही छोड़ने का सबसे बड़ा कारण है कि अगर शव को अकेला छोड़ दिया जाए तो हो सकता है कि कुत्ते , बिल्ली जैसे जानवर उसे नोच खाएं और गरुण पुराण की मानें तो ऐसे में मृत आत्मा को भी यम लोक के मार्ग में ऐसी ही यातनाएं सहनी पड़ती हैं.
  2. साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि अगर शव को अकेला छोड़ दिया जाए तो उससे गंध आने लगती है ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि वहाँ कोई न कोई व्यक्ति बैठा रहे और धूप या अगरवत्ती शव के चारो तरफ जलाता रहे ताकि शव से आने वाली दुर्गन्ध चारो ओर न फैले.
  3. गरुण पुराण के अनुसार भगवान विष्णु गरुण जी के पूछने पर कहते हैं हे पक्षीराज इन सब के अलावा अगर किसी की मृत्यु हो जाती है और उसकी कोई भी सन्तान नही है ऐसे समय पर भी शव को घर पर रखा जा सकता है , जब तक कि उसका पुत्र या फिर पुत्री न आ जाए क्योंकि जब खुद की सन्तान मृत शरीर को मुखागरी नही देती तो उसका उद्धार नही हो पाता अर्थात वे कई वर्षों तक इसी मृत्यु लोक में भटकता रहता.
  4. है इसके बाद विष्णु जी बताते हैं कि सूर्यास्त के बाद अगर किसी मृत शरीर को जला दिया जाए अर्थात उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाए तो वह मृत आत्मा असुर दानव अथवा पिशाच की योनी में जन्म लेती है जहाँ से कई तरह के कष्ट सहने पड़ते हैं.
  5. यही वजह है कि हिन्दू धर्म में रात को अंतिम संस्कार करने से मना किया गया है आगे विष्णु जी बताते हैं कि रात में मृत शरीर अकेला छोड़ दिया जाए तो उस शरीर में आसपास भटक रही दुरात्मा भी प्रवेश कर जाती हैं जिससे मृतक के साथ – साथ उसके परिजनों को भी कई तरह के कष्ट भोगने पड़ते हैं.
  6. साथ ही यह भी बताते हैं की शव को अकेला इसलिए भी नही छोड़ा जाता क्योंकि मरे हुए आदमी की आत्मा वही पर भटकती रहती है और अपने परिजनों को देखती रहती है.
  7. कहा जाता है कि इंसान की मौत के बाद शरीर आत्मा से खाली हो जाता है और इसी वजह से उस मृत शरीर में कोई बुरी आत्मा का साया अपना अधिकार जमा सकता है

Also Read:-

I नाम वाले लोग – LOVE, SUCCESS, HEALTH, CAREER, NATURE

और यही वजह है दोस्तों कि रात में शव को अकेले नही छोड़ा जाता और कोई न कोई इसकी रखवाली करता रहता है.