साल 2022 में वृषभ राशि वाले करें यह उपाय – चमकेगी किस्मत

WELLNESS FOREVER

वृषभ राशि का स्वभाव, जीवन, व्यवसाय, नौकरी, लव लाइफ एवं करियर 2022 में कैसा रहेगा। वृषभ राशि के लिए उपाय 2022 हिंदी।

वृषभ राशि फल 2022

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह माना गया है। वृषभ राशि का चिन्ह बैल होता है। यह बहुत मेहनती एवं वीर्यवान होते है। वृष राशि का गृह शुक्र है इसलिए वृष राशि वालों को लक्ष्मी की पूजा अवश्य करनी चाहिए, ताकि उनके सफलता में किसी तरह की अड़चने बिल्कुल भी ना आए। साथ ही जो भी कठिनाई हो वो लक्ष्मी की पूजा करने से अवश्य दूर हो जाएगी।

इस राशि के जातकों पर मंगल ग्रह का व्यापक प्रभाव होता है, ऐसे में उन्हें 3 मुखी रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिए। इस राशि के स्‍वामी शुक्र देव हैं तथा ये भौतिक सुख एवं ऐश्‍वर्य प्रदान करते हैं। वहीं शुक्र ग्रह के प्रभाव वाले वृषभ राशि के जातकों के लिए 6 मुखी रुद्राक्ष बहुत लाभकारी माना जाता है।

स्वभाव

कुछ पंडितों का मानना है कि इनके अंदर सहनशीलता अधिक होती है। ये अपने कार्यों को धैर्य एवं साधारण तरीके से करना बहुत पसंद करते हैं। वृषभ राशि के जातक आराम फरमाने वाले भी होते है ये थोड़े आलसी किस्म के होते हैं। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है जिसके प्रभाव से जातक दिखने में सुंदर एवं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले भी होते हैं। इनका स्वभाव बहुत ही सरल होता है, परन्तु अगर इन्हे परेशान किया जाय तो ये बड़ा ही गुस्सा करते हैं और आक्रामक हो जाते हैं।

जीवन

इनके विचार अधिकतर परंपरागत बातों को मानने वाला होते हैं। वृषभ राशि के जातक अपना जीवन सुख भोगते हुए व्यतीत करना बहुत ही पसंद करते हैं। इनका लगाव फैशन से जुड़ी चीजों में अधिक होता है ये संगीत, फिल्मों, डांस आदि में भी बहुत माहिर माने जाते हैं।

व्यवसाय

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह वर्ष 2022 कुछ अच्छे समाचार सुनाने वाला साबित होगा। इस साल वृष राशि के जातकों का भाग्य बहुत ही तन्दुरस्त रहेगा। पिछले वर्ष से आपके जीवन में जो गति आनी प्रारंभ हुई है, वह अब वर्ष 2022 में आगे बढ़ेगी एवं इस वर्ष आपको जीवन में बहुत अधिक उन्नति प्राप्त होगी।

यदि आप व्यापार करते हैं तो आपका व्यापार धीरे-धीरे बहुत आगे की ओर बढ़ेगा तथा आय में भी बहुत अधिक बढ़ोतरी होगी तथा आपकी कई इच्छाएं भी अवश्य पूरी होंगी, जिनमें आपका किसी बहु प्रतीक्षित लंबी यात्रा पर जाना भी संभव हो सकता है। विदेश जाने की तमन्ना रखने वाले लोगों को साल 2022 के मध्य में कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है, इसलिए अपनी ओर से प्रयास करना जारी रखें।

करियर

वृषभ राशि के लिए करियर की दृष्टि से यह वर्ष बहुत ही लाभप्रद रहेगा। वर्ष के प्रारंभ में खासकर उन्हें बहुत उन्नति मिल सकती है एवं अपने काम से लोगों के सामने पहचान भी बन सकती है। इतना ही नहीं वृषभ राशिफल के लोग जो अपना बिजनेस या कोई काम चला रहे हैं, उनके लिए यह वर्ष बहुत ही लाभकारी रहेगा।

नौकरी

नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह अच्छा वर्ष है। उन्हें आँफिस में बहुत उन्नति मिल सकती है। अप्रैल 13 के पश्चात आपको अपने बिजनेस से मिल रही इनकम में बहुत अधिक वृद्धि होगी।

आर्थिक स्थिति

पंडितों का कहना है कि वृषभ राशि के लिए यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से अच्छी खबरों से भरपूर भरा हुआ है। इस साल इनकम के नए स्रोत भी खुलने वाले हैं। पुरानी रुकी हुई राहें भी इस साल अवश्य खुल जाएंगी। आप इस साल कुछ लक्जरी चीजें अपने लिए अवश्य खरीद सकते हैं।

आर्थिक स्थिति पर नजर मारें तो वृषभ राशि वाले इस वर्ष अपने लिए घर, जमीन या गाड़ी भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही गहने, हीरे – जवाहरात आदि पर भी खर्च हो सकता है।

शिक्षा

वृषभ राशि वाले छात्रों को यह वर्ष अपने हित में दिखेगा। खासकर वो छात्र जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना चाह रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा व बढ़िया समय है। आपके सितारे इस ओर इशारा कर रहे हैं कि अगर आपने सही परिश्रम किया तो परीक्षा में अवश्य सफल हो सकते हैं।इतना ही नहीं वृषभ राशि के जो छात्र नौकरी की तलाश लंबे समय से कर रहे थे, उन्हें इस वर्ष नौकरी मिलने का भी अच्छा योग बन रहा है।

वैवाहिक जीवन

कुछ विद्वानों का मत है कि नव विवाहित जोड़ों के लिए यह साल अच्छा एवं यादगार रहेगा। इस साल उनके घर पहले संतान की खुशी आएगी। इसके अलावा वृषभ राशि वालों में जिनकी संतान हैं, उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में विजय अवश्य मिल सकती है। यदि आपके बच्चे की उम्र विवाह के योग्य है, तो संभवतः इस वर्ष उनका विवाह हो जाएगा।

लव लाइफ

वृषभ वालों को इस साल अपना प्यार मिल जाएगा। खासकर अप्रैल माह के पश्चात दूसरे सप्ताह में यह संभव हो पाएगा। जो लोग अब तक अकेले हैं, उन्हें अपने योग्य लवर अवश्य मिल जाएगा। वृषभ वाले जो अब तक विवाह के लिए सही लवर की खोज कर रहे थे, वो खोज इस साल अवश्य पूरी हो जाएगी। इस साल आपके विवाह के योग अधिक बन रहे हैं।

स्वास्थ्य

वृषभ राशि के लोगों का स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष कुछ खास नहीं जाएगा। पूर वर्ष भर उनका स्वास्थ्य कुछ खराब होता रहेगा। इससे आप मानसिक रूप से भी बहुत अधिक परेशान भी रहेंगे। परन्तु आपके सितारे इतनी सही जगह पर है कि स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद आप स्वयं को संभाल लेंगे।
इससे उनका स्वास्थ्य कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि आप इस साल भावनाओं के उठा-पटक से गुजरेंगे। अपने स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखें ताकि भावनाओं को नियंत्रित कर सकें। इस साल आपको वायरल संक्रमण, अपच जैसी समस्या होने की आशंका भी बहुत अधिक है।

उपाय

  • वृषभ राशि के लिए उपाय है कि वे अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को भोग अवश्य खिलाएं।
  • कुछ पंडितों का मानना है कि साल के प्रारंभ में माँ दुर्गा बीज यंत्र अवश्य पहनें एवं दुर्गा कवच का पाठ भी अवश्य करें।
  •  प्रतिदिन राहू मंत्र का उच्चारण भी किया करें एवं राहू ग्रह के नाम पर दान भी अवश्य करें।

भाग्यशाली रत्न

ज्योतिषियों का मत है कि वृषभ राशि वालों के लिए भाग्यशाली रत्न हीरा माना गया है। अतः इसे शुक्र खराब रहने पर हीरा अवश्य पहनना चाहिए। एक रत्ती का हीरा प्लैटिनम या चांदी में चड़वाकर मध्यमिका अंगुली में धारण करना बहुत ही लाभकारी होता है। हीरा जड़ित अंगूठी शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में इष्टदेव की उपासना के उपरांत ही इसको धारण करना चाहिए। इस हीरा को धारण करने से जातक के सभी कष्टों का समय टलता रहेगा एवं मन में शांति – सी बनी रहेगी।