ASIA mein kul kitne desh hain| एशिया महाद्वीप क्या है |पूरी जानकारी

WELLNESS FOREVER

आज इस पोस्ट में हम आपको आसान शब्दों में ASIA mein kul kitne desh hain के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं एशिया में कुल देशों की संख्या 50 है, इनमें से 49 देश संयुक्तराष्ट्र के सदस्य हैं एवं एक देश पर्यवेक्षक के रूप में शामिल है |

एशिया में कितने देश हैं  – 

बता दूँ कि एशिया में कुल देशों की संख्या 50 है, इनमें से 49 देश संयुक्तराष्ट्र के सदस्य माने गये हैं एवं एक देश पर्यवेक्षक के रूप में शामिल है | एशिया में सबसे बड़ा देश रूस एवं सबसे छोटा देश मालदीव माना जाता है | जनसँख्या के मामले में चीन सबसे बड़ा एवं मालदीव सबसे छोटा देश है |  सबसे खास बात यह है, कि दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतों में से 9 इमारतें एशिया महाद्वीप में स्थित है एवं इसके साथ ही दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला माउंट एवेरेस्ट भी एशिया महाद्वीप में स्थित है | एशिया में ताइवान, हांगकांग, मकाऊ जैसे कुछ देश ऐसे भी है, जिनके पास सुरक्षा के लिए अपनी स्वयं की सेना बिल्कुल भी नही है, अपितु वह दूसरे अन्य देशो (चीन ) पर निर्भर रहती है |

जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि पृथ्वी पर लगभग 70 प्रतिशत जल एवं शेष 30 प्रतिशत भूमि है, और इस 30 प्रतिशत भूमि को आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप, अंटार्टिका एवं एशिया इन 7 महाद्वीपों में विभाजित किया गया है | इन सभी महाद्वीपों में एशिया महाद्वीप की अपनी एक अलग पहचान मानी गई है, क्योंकि एशिया का क्षेत्रफ़ल एवं जनसंख्या दोनों के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप माना गया है |

एशिया महाद्वीप की जानकारी (एक दृष्टि में) – 

क्षेत्रफल 45,580,000 वर्ग किलोमीटर
जनसँख्या4,504,000,000 (2017 के अनुसार) 
सीमाएंउत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर एवं पश्चिम में यूरोप महाद्वीप
प्रमुख शहरदिल्ली, मुंबई, बीजिंग, मास्को, जकार्ता, टोक्यो, शंघाई, बैंकाक, ढाका, कराची, इस्तांबुल, येरुसलम, सिंगापुर, सीओल आदि 
प्रमुख धर्मप्रमुखतया सभी धर्म जैसे- हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध आदि
प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रहिमालय पर्वत श्रंखलायें, गोबी एवं थार का रेगिस्तान, मृत सागर, जापान की द्वीपीय क्षेत्र, रूस के ध्रुवीय क्षेत्र, माउंट एवेरेस्ट चोटी आदि

एशिया क्या है –

बता दें कि एशिया एक महाद्वीप है, जो उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर एवं पश्चिम में यूरोप महाद्वीप के साथ-साथ अटलांटिक महासागर के कुछ भागो से पूरी तरह घिरा हुआ है | एशिया की कुछ सीमायें यूरोप से मिलती है, जिसके कारण इसे यूरेशिया भी कहा जाता है | अन्य महाद्वीपों की अपेक्षा एशिया में अनेक प्रकार की विविधताएँ पाई जाती है |दरअसल एशिया को सिंधु घाटी जैसी कई अति प्राचीन सभ्यताओं की जन्म-स्थली भी कहा जाता है |

धरातल के मामले में एशिया अन्य महाद्वीपों की तुलना में बहुत ही अलग है, क्योंकि विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट भी यही है एवं पृथ्वी का सबसे नीचे वाला बिंदु मृत सागर भी यही है | अगर हम संस्कृति की चर्चा करें, तो एशिया प्राचीन काल से ही सांस्कृतिक एवं व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहा है |

ध्यान देने वाली बात यह है कि एशिया महाद्वीप को विभिन्न धर्मों की जन्म-स्थली भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ प्राचीन काल से ही विभिन्न धर्मों जैसे- हिन्दू धर्म, यहूदी, पारसी,इस्लाम, सिख आदि अनेक धर्मों के लोग यहाँ पर निवास कर रहे हैं| इसके साथ ही दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित भारत में है| दरअसल आपको यह भी बता दें कि एशिया में रहनें वाले लोगो को एशिया के बाहर अन्य महाद्वीपों में एशियाई या एशियाई के नाम से पुकारा जाता है | चन्द्र शेखर वेंकट रमन (C.V.Raman) पहले ऐसे एशियाई वैज्ञानिक हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार जीतनें का श्रेय प्राप्त हुआ है |

निष्कर्ष – 

आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई सारी जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी अतः आपसे निवेदन है कि अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट से अवश्य जुड़े रहें. धन्यवाद.