आज इस पोस्ट में हम आपको आसान शब्दों में Handicap Certificate Benefits in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं विकलांग मनुष्य को सरकारी नौकरी में अतरिक्त आरक्षण देने का भी प्रावधान है |
दिव्यांग प्रमाण पत्र क्या है –
बता दें कि विकलांग प्रमाण पत्र एक ऐसा प्रमाण पत्र होता है, जो कि सरकार के द्वारा विकलांग लोगों की असमर्थता को कम करने एवं उन्हें मदद देने के लिए बनाया गया है | अपने जीवन में कोई भी मनुष्य विकलांग नहीं होना चाहता है, फिर भी कुछ घटनाये ऐसी हो जाती है, जिसमे एक स्वस्थ मनुष्य भी किसी दुर्घटना के घटित हो जाने से वह दिव्यांग या फिर विकलांग (शरीर का कोई अंग बेकार हो जाना) हो जाता है | इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो अपने जन्म से ही किसी रूप में विकलांग होते हैं, या फिर किसी बीमारी के चलते उनमे विकलांगता उत्पन्न हो जाती है |
दरअसल ऐसे लोगो को अपना जीवन यापन करने में बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है किसी भी मनुष्य की दिव्यांगता को तो पूरी तरह से दूर नहीं किया जा सकता अपितु उनके जीवन यापन करने के लिए होने वाले कई कष्ट पूर्ण या संघर्ष पूर्ण कठिनाइयों को थोड़ा राहत प्रदान करने की कोशिश अवश्य की जा सकती है | इसके लिए विकलांग प्रमाण पत्र की सहायता से धन के रूप में पेंशन एवं अन्य तरह की भी सुविधाएं भी उपलब्ध अवश्य कराई जाती है | इन सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए दिव्यांग मनुष्य को विकलांग प्रमाण पत्र की बहुत ही अधिक ज़रूरत पड़ती है |
भारत में दिव्यांगों की सँख्या बहुत ही ज्यादा है, जिसके चलते इसे बनवाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, एवं कई बार सरकारी विभाग के चक्कर भी लगाने पड़ते है, परन्तु अब इसे और भी सरल कर दिया गया है, जिसमे आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके बहुत ही सरलता से इसे बनवा सकते हैं | इसमें आपको सरकारी विभाग के कई सारे चक्कर बिल्कुल भी नहीं लगाने पड़ते हैं, केवल जाँच के समय आपको बुलाया जाता है |
महत्वपूर्ण फायदे –
विकलांग प्रमाण पत्र से दिव्यांग मनुष्य को सरकार के द्वारा कई तरह के लाभ प्राप्त हैं, जिनकी जानकारी हम निम्न प्रकार से दे रहे हैं –
- अक्षमता के शिकार बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की सुविधा पूरी तरह से दी जाती है |
- इसमें विकलांग मनुष्य को सरकारी नौकरी में अतरिक्त आरक्षण देने का प्रावधान भी भलीभांति दिया गया है |
- शैक्षणिक संस्थाओं में आरक्षण की सुविधा मुहैया भी अवश्य कराई जाती है.
- जमीन के बटवारे में प्राथमिकता भी अवश्य दी जाती है |
- सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ भी भरपूर दिया जाता है |
- रोडवेज , बस, रेल जैसे सरकारी परिवाहनो के किराए में छूट प्रदान भी अवश्य की जाती है |
- विकलांगता पेंशन का लाभ केंद्र सरकार के द्वारा एवं कुछ राज्य सरकारों के द्वारा भी दिया जाता है |
- अन्य कई सरकारी योजनाओ का लाभ भी अवश्य दिया जाता है |
- किसी प्रदत्त अधिकार से वंचित हो जाने पर उसके निवारण के लिए डायरेक्ट कमिश्नर ऑफ़ डिसएबिलीटीज़ के पास जाने एवं शिकायत करने तथा आवेदन करने का पूर्ण रूप से अधिकार प्राप्त होता है |
निष्कर्ष –
आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई सारी जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी अतः आपसे निवेदन है कि अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट से अवश्य जुड़े रहें. धन्यवाद.