कलौंजी से खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ साथ यह गुणों की खान भी है। इसे बहुत से लोग काला जीरा तो बहुत लोग प्याज का बीज भी कहते हैं|लेकिन ऐसा नहीं है।
कलौंजी का दूसरा नाम (nigella sativa)नाइजेला सतीत्व है,यह इसका अंग्रेजी नाम है. इसके काले बीज़ो का स्वाद बहुत बढ़िया होता है. ब्लेक सीड्स (कलौंजी) के बहुत फायदे हैं. इस पेज में हम कलौंजी के फायदे के साथ साथ kalonji benefits , what is kalonji , kalonji oil benefits , kalonji oil for hair के फायदे भी बताएंगे
Kalonji Benefits , What is Kalonji , Kalonji Ke Fayde
जानकारों का मानना है कि कलौंजी में इतने गुण होते हैं कि यह मौत को छोड़ हर मर्ज की दवा हो सकती है| कलौंजी एक तरह का बीज है| इसे अंग्रेजी में Nigella Sativa कहते हैं| भारत के लगभग हर किचन में मिलने वाले मसालों में कलौंजी बहुत ही फायदेमंद है| इसमें मौजूद तत्व शरीर की हर समस्या के समाधान में कारगर है| खासतौर से बाल से सम्बंधित परेशानियों से निजात दिलाने में यह बेहद असरदार है…
कलौंजी में आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर होता है| यह अमीनो एसिड और प्रोटीन से भरपूर है| इसके निम्न फायदे हैं –
1.विशेषज्ञों के अनुसार कलौंजी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होते हैं|
2. कलौंजी के बीजों को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ खाएं तो डायबिटीज और एसिडिटी से राहत मिल सकती है.
3. ध्यान रहे कि कलौंजी का इस्तेमाल दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए भी किया जाता है|
4. इसके अलावा कलौंजी अस्थमा और जोड़ों के दर्द में भी लाभकारी होता है|
5. याद रहे कि साथ ही ये कील-मुंहासों की समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है|
6. इसके अलावा यह खून में विषाक्त पदार्थों को साफ करने का काम करता है. सुबह के समय खाली पेट इसका इस्तेमाल करना कहीं अधिक लाभकारी होता है.
7. जानकारों का मानना है कि अगर आपको कफ की समस्या है तो कलौंजी के तेल का इस्तेमाल आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा.
8. सिर पर 20 मिनट तक नींबू के रस से मसाज करने के बाद बालों को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद कलौंजी के तेल से बालों में अच्छी तरह मसाज करें. 15 मिनट तक बालों को इसी तरह छोड़ दें. इस प्रक्रिया को नियमित करने से बालों के गिरने की समस्या दूर हो जाती है|
9. यह भी कहा जाता है कि कलौंजी की राख को ऑलिव ऑयल में मिलाकर मसाज करने से नए बाल आना शुरू हो जाएंगे.
10. कलौंजी के तेल में ऑलिव ऑयल और मेंहदी पाउडर को मिलाकर हल्का गर्म करें. जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे किसी शीशी में बंद करके रख दीजिए. इस तेल से सप्ताह में दो बार मसाज करने से गंजेपन की समस्या में राहत मिलती है|
Kalonji Oil Benefits, Kalonji Oil For Hair
1.याद रहे कि ये शरीर में मौजूद Free Radicals को न्यूट्रलाइज़ कर देता है| इस तरह ये सूजन को कम कर उससे राहत पहुंचाता है| बाल भी चमकदार होते है|
2 कलौंजी के तेल में Anti-Bacterial गुण होते हैं| इसे शरीर पर लगाने से मुंहासे दूर होते हैं स्किन को चमकदार बनाये रखता है|
3. याद रहे कि इसके तेल से घुटनों की मालिश करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है| हड्डियां भी मज़बूत होती हैं|
4. ध्यान रहे कि कलौंजी का तेल सिर में होने वाली खुजली और डैनडरफ़ से हमारी रक्षा करता है| ये स्कैल्प को हेल्दी रखने के साथ ही बालों की कंडिशनिंग भी करता है|
5. सिर में कलौंजी का तेल लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है. इसमें मौजूद Nigellone और Thymoquinone बालों को हेल्दी रखने और नए बालों को उगाने में मदद करते हैं|