अगर आपको दाईं या बाईं किसी भी आँख के फड़कने का मतलब सिर्फ ये लगता है की ये महज़ शुभ या अशुभ बात के लक्षण हैं तो ठहरिये, आप ग़लत हो सकते हैं| किसी भी आँख के फड़कने का कारण आपके स्वास्थ्य से सम्बंधित भी हो सकता है| इस लेख में हम उन सभी कारणों के वारे में चर्चा करंगे जो आँख फड़कने (Aankh Fadakna)के लिए ज़िम्मेदार होते हैं|
साथ ही आपको आँख फड़कने से जुड़े भ्रम एवं इसके ज्योतिष में महत्व से भी अवगत कराएँगे| आज हम जानेंगे कि दाईं या बाईं किसी भी आँख का फड़कना हमें क्या संकेत देता है| अगर मेल या फीमेल किसी की भी आँख फड़क रही हो, तो एक बार इन कारणों पर भी एक बार ज़ुरूर विचार करें|
ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक अंग के फड़कने को लेकर कुछ ना कुछ फल ज़ुरूर जुड़ा होता है। महिलाएं हो या पुरुष फड़कने वाले अंगों में आंख सबसे अधिक फड़कती है। आइये अब विस्तार से बात करते हैं-
Aankh Fadakna आँख फड़कने के क्या कारण हो सकते है?
तनाव के कारण आप चैन से सो नहीं पाते हैं और आपकी नींद पूरी नहीं होती है , तब आँख फड़कने की समस्या हो सकती है। अगर लंबे समय से आपकी आँख फड़क रही है, तो आप एक बार आंखों की जांच अवश्य करवा लें। हो सकता है आपको चश्मा लगाने की जरूरत हो या आपके चश्मे का नंबर बदलने वाला है।
आँखों में अत्यधिक थकान होने पर ये समस्याएं होती हैं। आँखों में सूखापन होने की समस्या पर भी आँख फड़कने लगती है। इसके अलावा आँखों में एलर्जी होने पर, आँखों में पानी आना, खुजली आदि समस्या होने पर भी ऐसा हो सकता है।
शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर आँख फड़कने लगती है। इसके अलवा कैफीन व अत्यधिक शराब का सेवन भी इस समस्या का कारण हो सकता है।
महिलाओं की दाई आँख का फड़कना (Aankh Fadakna)
शास्त्रों के अनुसार महिलाओं की दाईं आँख का फड़कना अशुभ माना जाता हैं। यह महिलाओं के लिए अनिष्ट व दुःख का संकेत हो सकता है। परन्तु दोनों आँखें साथ साथ फड़कती हैं तो वह स्त्री हो या फिर पुरुष दोनों के लिए उसका फल एक जैसा ही होता है। परिणाम स्वरूप किसी बिछुड़े हुए पुराने शुभचिंतक से मुलाकात हो सकती है।
महिलाओं की बाईं आँख फड़कना हिंदी में
महिलाओं की बाईं आँख फड़कना शुभ माना जाता है। महिलाओं में बाईं आँख ऊपर की ओर फड़के तो परिणाम शुभ होता है। इसके विपरीत महिलाओं में दाईं आँख का पीछे की ओर फड़कना अच्छा़ नहीं माना जाता है । महिलाओं की बाईं आँख फडकने से अथवा बाईं आँख का नाक की ओर का कोना फड़कता है तो उसका शुभ फल प्राप्त होता है। आपको पुत्र फल प्राप्ति की सूचना मिल सकती है या फिर किसी प्रिय मेहमान का आगमन हो सकता है।
पुरुषों की आँख का फड़कना हिंदी में
Gents की आँख फड़कने के परिणाम महिलाओं की आँख फड़कने की तुलना में अलग अलग होते हैं। अगर पुरुषों की बाईं आँख फड़के तो आमतौर पर यह अशुभ संकेत माना जाता है। इसके विपरीत पुरुषों की दाईं आँख फड़के तो यह शुभ संकेत होता है। किसी की भी बाईं आँख का उपरी पलक फड़कने पर उसकी दूसरों से शत्रुता बढ़ती है और नीचे का पलक फड़कने पर किसी से बिना वजह कहा सुनी हो सकती है या फिर आपका अपमान हो सकता है।
Males की बाईं आँख का फड़कना हिंदी में
जब पुरुषों की बाईं आँख के नीचे का हिस्सा फड़कता है तो इसका अर्थ होता है कि आपकी किसी से जल्द हीं कोई कहा सुनी होने वाली है या ऐसा भी हो सकता है की जल्द हीं आप को अपने दुश्मन के सामने नीचा देखना पड़ जाए। यदि पुरुषों की बाईं आँख के भौंवें और पलक साथ साथ फड़कती है तो इसका मतलब है कि आपके किसी दुश्मन से आपका झगड़ा हो सकता है और दुश्मनी पहले से ज्यादा गहरी हो सकती है।
पुरुषों की दाईं आँख का फड़कना हिंदी में–
पुरुषों के लिए दाईं आँख का फड़कना अच्छा होता है। लेकिन महिला के लिए दाईं आँख का फड़कना अच्छा नहीं माना जाता है। यदि पुरुष की दाईं आँख ऊपर की ओर फड़कती है तो धन एवं यश में वृद्धि होती है। आप को नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं । व्यवसाय में वृद्धि होती है। यदि आँख नीचे की ओर फड़कती है तो अशुभ घटना व हानि होने की आशंका अधिक रहती है।
जाने क्या होता है ज्योतिष शास्त्र में आँखका फड़कना
ज्योतिष में प्रत्येक अंग के फड़कने को लेकर फल जुड़ा होता है। ज्योतिष के माध्यम से हम भविष्य में घटित होने वाली घटना की जानकारी प्राप्त कर सकते है। महिला हो या पुरुष हो आँख फड़कने को लेकर सभी चिन्तित रहते है कि उसके साथ भविष्य में क्या शुभ या अशुभ होने वाला है। जिसे जानकर वह उससे वचाव के उपाय कर सकता है।
आँख फड़कने का मतलब अंग्रेजी में- (Aankn fadakna in English)
अंग्रेजी में आँख फड़कने को Eye twitching बोला जाता है | आँखों या पलकों का फड़कना चाहे वो Right Eye Twitching या Left Eye Twitching हो सभी व्यक्तियो के लिए असुविधा स्थिति पैदा करके परेशानी का बन जाती है। शरीर के दृष्टिकोण से आँखों का फड़कना असल में मांशपेशियों का एक अनैच्छिक संकुचन होता है