curly leaves parsley bowl curd cream white wooden rustic table 94064 943 Dahi Khane Ke Fayde In Hindi (दही खाने के फायदे)

Dahi Khane Ke Fayde In Hindi (दही खाने के फायदे)

Fayde

कई लोग दही को अपने डाइट प्लान में भी शामिल करते हैं|दही को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है| यह प्रो-बायोटिक फूड कैल्शियम से भरपूर होता है| इसके अलावा इसमे प्रोटीन, विटामिन भी पाया जाता है| दही खाने के फायदे बहुत सारे है | यह पेट से जुड़ी परेशानियों से लेकर तनाव तक कम करता है| इस पेज में हम दही खाने के फायदे के साथ साथ खाली पेट दही खाने के फायदे भी बताएंगे

Dahi  Khane  Ke  Fayde  In Hindi

greek yogurt glass bowl wooden table 123827 4760 Dahi Khane Ke Fayde In Hindi (दही खाने के फायदे)

आप  सभी जानते है को दही का प्रयोग हर घर में किया जाता है । लेकिन क्या आपको पता है दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिनको खाने से शरीर को फायदा होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। दूध के मुकाबले दही सेहत के लिए ज्यादा फायदा करता है। दही में दूध की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है।

दही खाने के फायदे निम्नलिखित है

दही के फायदों की बात करें तो इसे पेट के लिए बेहद ही फायदेमंद माना गया है। एक ओर जहां यह पाचन संबंधी कुछ समस्याओं में राहत पहुंचा कर पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है, वहीं यह शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति भी करता है। इतना ही नहीं, दही अन्य खाद्य पदार्थों से मिलने वाले पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह डायबिटीज, फ्रैक्चर से बचाने और हृदय रोग से राहत दिलाने में भी सहायक साबित हो सकता है (1)। वहीं त्वचा और बालों से जुड़ी कुछ समस्याओं में भी दही के फायदे हासिल किए जा सकते हैं।

वजन नियंत्रित करने में मददगार

weight loss fitness realistic concept 1284 23546 Dahi Khane Ke Fayde In Hindi (दही खाने के फायदे)दही खाने के फायदे में बढ़ते वजन का नियंत्रण भी शामिल है। यही कारण है की वजन को नियंत्रित करने की चाह रखने वाले व्यक्तियों के लिए भी दही का उपयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक दही के सेवन से लम्बे समय तक भूख का एहसास नहीं होता, जिस कारण वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। वहीं इसमें कुछ ऐसे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो भोजन को पचाने में मदद करते हैं और खाद्य पदार्थों से मिलने वाली कैलोरी को नियंत्रित कर वजन को घटाने में सहायक साबित हो सकते हैं (2)। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दही के सेवन से काफी हद तक वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

लेख में हम पहले ही बता चुके हैं कि दही को पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहींhuman body anatomy 184560 8 Dahi Khane Ke Fayde In Hindi (दही खाने के फायदे) विशेषज्ञों के मुताबिक दही में कुछ प्रोबायोटिक्स (Probiotics) पाए जाते हैं। यानी कुछ ऐसे बैक्टीरिया जिन्हें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह प्रोबायोटिक्स लैक्टोज (शुगर का एक प्रकार) के पाचन में मदद करते हैं। साथ ही पाचन संबंधी अन्य समस्याओं को दूर कर पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं (1)। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि पाचन को मजबूत करने में भी दही खाने के फायदे कुछ हद तक लाभकारी साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने और उसे बढ़ाने में दही कारगर साबित हो सकता है। दरअसल, दही के स्वास्थ्य संबंधी गुणों से जुड़े एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) पर प्रकाशित ‘एडवांस इन न्यूट्रिशन ऐन इंटरनेशनल रिव्यू जर्नल’ के एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है। शोध में इस बात को माना गया है कि दही में शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने की क्षमता होती हैं। इन हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर दही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का न केवल बचाव कर सकता है, बल्कि उसे बढ़ाने में भी मदद कर सकता है (1)। इस तथ्य को देखते हुए यह माना जा सकता है कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए दही खाने के फायदे हासिल किए जा सकते हैं।

 हड्डियों को मजबूत बनाये

3d render porous bone milk flow milk change bone shape concept strength from 54981 32 Dahi Khane Ke Fayde In Hindi (दही खाने के फायदे)दही कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए काफी लाभकारी होता है। दही खाने से दांत भी दुरस्त होते हैं। दही ऑस्टियोपोरोसिस (जोडों की बीमारी) जैसी बीमारी से लड़ने में भी मददगार है।

 

पेट के लिए आरामदायक

विशेषज्ञों की राय के अनुसार दही पेट के लिए बहुत असरदार  होता है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत समाप्त होती है।

लू से बचाव  

लू से बचने के लिए दही का प्रयोग किया जाता है। लू लगने पर दही पीना चाहिए।जिससे हमारा शरीर लू लगने से बचा रहेगा

इन्फेक्शन से बचाव

डॉक्टरो का कहना है कि सर्दी और खांसी के कारण सांस की नली में इन्फेक्शन हो जाता है। इस इंफेक्शन से बचने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए।

दिल के लिए लाभदायक  

hand drawn world health day background 23 2148099847 Dahi Khane Ke Fayde In Hindi (दही खाने के फायदे)डॉक्टरो का खाना है कि आजकल हार्ट से जुडी परेशानी उम्र देखकर नहीं होती है, आजकल के खानपान के चलते कम उम्र में ही इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है| इससे बचने के लिए दही का सेवन करना चाहिए, रोज दही खाने से ताउम्र आपके दिल की देखभाल होती है| दही से कोलेस्ट्रोल कम होता है व हाई ब्लडप्रेशर भी कंट्रोल रहता है|

त्वचा में निखार लाना

डॉक्टरो का मानना है कि चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम होती है और त्वचा में निखार आता है। दही से चेहरे की मसाज की जाए तो यह ब्लीच के जैसा काम करता है। इसका प्रयोग बालों में कंडीशनर के तौर पर भी किया जाता है।

वजन को कम करें

याद रहे कि दही खाने से पेट बहुत देर तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है| इसमें प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होता है जो वजन कंट्रोल में सहायक है| दही से कैलोरी भी कम होती है| दही शरीर से एक्स्ट्रा फैट को हटाता है|

छालो को ठीक करना

ध्यान देने बाली बात यह है कि मुंह के छालों के लिए यह बहुत ही अच्छा घरेलू नुस्खा है। मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने पर छाले समाप्त हो जाते हैं।

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता  है  

 यह भी कहा जाता है कि दही में मौजोद बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर के कीटाणु व आसपास के छोटे-छोटे कीटाणु से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है| दही खाने से शरीर में फूर्ती आती है व बहुत से रोग दूर रहते है|

Khali Pet Dahi Khane Ke Fayde

Untitled 4 Dahi Khane Ke Fayde In Hindi (दही खाने के फायदे)

आंत का साफ होना

विशेषज्ञों की राय के अनुसार दही में बैक्टीरिया होते हैं, इस बात को सभी लोग जानते हैं इसलिए कभी-कभी दही को खाली पेट खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए आरामदायक साबित होता है। दरअसल हमारी आंत में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं और खाली पेट दही के सेवन से दही में मौजूद बैक्टीरिया आंतों के बैक्टीरिया को खा जाते हैं, जिसके कारण हमारी आंत साफ हो जाती हैं। इसी कारण हम पेट से संबंधित बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं।

पेट की बीमारियों को दूर करे

ध्यान रहे यदि आपको पेट से संबंधित अनेकों बीमारियां रहती हैं आप परेशान हो चुके हैं पेट से संबंधित बीमारियों से तो आप दही की लस्सी का सेवन कहा कर सकते है उसमें थोड़ा सेंधा नमक भुना हुआ जीरा मिलाकर पी लेंगे तो आपको इससे लाभ होगा जो लस्सी होती है वह काफी ज्यादा पाचक होती है पाचन तंत्र को अच्छा बना देती है पाचन तंत्र की अग्नि को बढ़ाती है लस्सी पाचक होती है बार बार मरोड़ के दस्त संग्रहणी या पतले दस्तों की बीमारी में जब कोई पदार्थ हजम नहीं होता तब यह अमृततुल्य हो जाती है दही को और अधिक पतला कर इसमें हरा धनिया मिलाकर सेवन करने से पेशाब में रुकावट है वह भी दूर हो जाती है

खून की खराबी में राहत

डॉक्टरो का मानना है कि यदि आपको खून में कुछ खराबी है तो आपको दही के फायदे जरुर खाना चाहिए सबसे पहले आप नमक मिर्च और खटाई की चीजें हैं उन्हें बंद कर दीजिए और इनकी जगह आप ताजे दही का सेवन कीजिए जब आप रोजाना दही खाएंगे तो आपको भरपूर ज्यादा फायदा होना शुरू हो जाएगा ।

जी मिचलाना

डॉक्टरो का मानना है कि घबराहट होना रूचि होना जी मिचलाना इन सभी में पुदीना मिलाकर दही का रायता बना ले और उसे पिये उससे आपको काफी ज्यादा लाभदायक होगा दही से बनाया हुआ श्रीखंड भी रुचिकारक तृप्ति दायक शरीर में चर्बी बढ़ाने वाला तथा परम शक्तिवर्धक होता है।

बालों के लिए असरदार

आधुनिको का मत है कि सिर के बाल झड़ते हो तो सप्ताह में एक बार बालों को दही से धोना चाहिए इससे बाल मुलायम  घने  ज चिकने हो जाते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

beauty face mask woman skin care cleaning face brushing acne treatment masks cartoon 102902 686 Dahi Khane Ke Fayde In Hindi (दही खाने के फायदे)

विशेषज्ञों की राय के अनुसार चमड़ी की बीमारियों में दही को स्नान से पहले शरीर पर रगड़ने से skin साफ हो जाती है और मुहासों से आई कुरूपता दूर होती है।

Download the above Benefits in PDF

कुछऔरहैरानकरनेवालेफायदेज़रूरदेखें

CLICK BELOW

Leave a Reply