Makhana Ke Fayde In Hindi
Download the Benefits in PDF
कुछ और हैरान करने वाले फायदे ज़रूर देखें
ड्राई फ्रूट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू और किशमिश खाने के फायदों के बारे में आपने सुन रखा होगा | आज हम मखाना के फायदे के बारे में जानेंगे। मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। भरपूर कैल्शियम के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनता है। मखाना खाने के फायदे (makhane khane ke fayde) भरपूर हैं | आज हम makhana khane ke fayde hindi me discuss करेंगे |
Makhane Khane Ke Fayde
Makhana Ke Fayde In Hindi
दिल के लिए असरदार –
वैज्ञानिकों के रिषर्च के अनुसार मखाना केवल शुगर के मरीज के लिए ही नहीं बल्कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी लाभकारी है। इनके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी मजबूत रहती है।
इसके विषय में यह भी कहा गया है कि मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करें और खुद फर्क महसूस करें।
शुगर से राहत –
डॉक्टरो का मानना है कि मखाने के चार दानों का सेवन करके शुगर से हमेशा के लिए निजात पा सकते है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। फिर धीरे-धीरे शुगर रोग भी खत्म हो जाता है।
जोड़ों का दर्द दूर होना –
डॉक्टरो का मानना है कि मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी असरदार साबित होता है।
पाचन में सुधार होना –
मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आसानी से पच जाता है। इसके अलावा फूल मखाने में एस्ट्रीजन गुण भी होते हैं जिससे यह दस्त से राहत देता है और भूख में सुधार करने के लिए काफी असरदार माना गया है।
वजन को कम करें
डॉक्टरो का मानना है कि इसका उपयोग मोटापे की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, मखाना (कमल के बीज) में एक खास तत्व एथेनोल पाया जाता है। इसके विषय में यह भी कहा गया है कि कमल के बीज से निकाले गए एथेनोल के प्रयोग से मोटापा संबंधी कारकों को नियंत्रित करने में पर्याप्त हद तक सफलता मिल सकती है और इसका उपयोग वजन को कम करने में सहायक साबित हो सकता है।
किडनी को तंदुरुस्त बनाना –
वैज्ञानिकों के रिषर्च के अनुसार फूल मखाने में मीठा बहुत कम होने के कारण यह स्प्लीन को डिटॉक्सीफाइ करता है। किडनी को मजबूत बनाने और ब्लड को बेहतर रखने के लिए मखानों का नियमित सेवन करें।
ब्लड प्रेशर में आरामदायक
याद रहे कि मखाने के नियमित इस्तेमाल से इस गंभीर समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। इसका कारण यह है, कि इसमें पाया जाने वाला एक विशेष एल्केलाइड हाइपरटेंशन की समस्या को सहायक करने का काम करता है। हाइपरटेंशन के कारण ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या जन्म लेती है। इसलिए माना जा सकता है, कि इसका उपयोग बीपी की समस्या को नियंत्रित करने में सहायक साबित हो सकता है।
दिल की बीमारी को दूर करना
यह भी माना जाता है, कि मखाना खाने के फायदों में हृदय स्वास्थ्य भी शामिल है। इसका कारण यह है, कि इसमें पाए जाने वाले एल्केलाइड और कुछ खास पोषक तत्व दिल संबंधित जोखिम को कम करने का काम करते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि मखाने का उपयोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है, जो हृदय स्वास्थ्य से सीधे तौर पर संबंधित है
डायबिटीज में फायदेमंद
डॉक्टरो का मानना है कि डायबिटीज की समस्या से राहत पाने के लिए भी मखाने का उपयोग किया जा सकता है। विशेषज्ञों के रिषर्च के आधार पर इस बात की पुष्टि की गई है, कि मखाने में पाए जाने
वाले रेजिस्टेंस स्टार्च में हाइपोग्लाइसेमिक (ब्लड शुगर को कम करने वाला) प्रभाव पाया जाता है। साथ ही में यह भी पाया गया, कि इसका नियमित उपयोग शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित करने के साथ-साथ उसे बढ़ाने का भी काम करता है।
प्रोटीन का प्रचुर मात्रा में पाया जाना
विशेषज्ञों के मुताबिक, मखाने में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए ऐसा कहा गया है, कि मखाना खाने के फायदों में प्रोटीन की कमी को पूरा करना भी शामिल है। यह भी ध्यान रहे कि, इसके नियमित उपयोग से शरीर में प्रोटीन की आवश्यक मात्रा की पूर्ति के साथ, उसकी कमी से होने वाली कई समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।