1. mata ko prasanna khush karne ke mantra hellozindgi.cim Maa Durga Mantra | माता को प्रसन्न करने के मन्त्र | सौभाग्य

Maa Durga Mantra | माता को प्रसन्न करने के मन्त्र | सौभाग्य

STOTRA

Description : – Maa Durga Mantra अलग अलग मंत्रों का अलग अलग प्रभाव होता है| इस पोस्ट में हम आपको ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं जो आपके सभी मनोरथ पूर्ण करेंगे. मान्यता है कि जो भी भक्त विधि-विधान के साथ पूजा- पाठ करता है तथा मां के मंत्रों का जाप करता है उसके मनोरथ अवश्य सिद्ध होते हैं.

धर्म शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा के कुछ विशेष मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे माता जल्द एवं अवश्य ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों पे कृपा जरूर बरसाती हैं.आइए जानते हैं मां दुर्गा को प्रसन्न करने वाले वो मंत्र जो आपको जीवन में ऊँचाइयाँ छूने में काफी सहायक सिद्ध होंगे .इस पोस्ट में हमने आपको ये भी बताया है की कौन से मंत्र से क्या लाभ होता है एवं इनको करने की विधि क्या है .

Also Read:-

या देवी सर्वभूतेषु Devi Suktam Mantra | फायदे | Lyrics | Meaning

Also Read:-

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अचूक उपाय |मंत्र|विधि

माता को प्रसन्न करने वाले इन मंत्रों का जाप कैसे करें

सर्व मनोरथ पूर्ण करने वाले Maa Durga Mantra मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप करने हेतु आप प्रातःकाल स्नान करने के उपरान्त घर के पूजा स्थान पर बैठ जायें  दीपक प्रज्जवलित करें और मां दुर्गा को नमन करते हुए किसी भी एक मंत्र का जाप 108 बार करें.

TULSI MAALA HELLOZINDGI

यदि आप तुलसी की माला लें तो बेहतर है. अन्यथा की स्थिति में आप कोई अन्य संकेत बना सकते हैं या कागज़ की कुछ गोलियां बना कर भी माता के इन मन्त्रों का जाप कर सकते हैं. याद रखें साधन इतना महत्व नहीं रखते बल्कि आपका भाव अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है.

Also Read:-

Shri Durga Chalisa/Stuti In Hindi(दुर्गा चालीसा)- Lyrics in Hindi

मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप करने से मन को शांति मिलती है और दिमाग में कई प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है|  ऐसा कहा जाता है कि मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप नवरात्रि के अलावा बाकी दिनों में भी किया जाए तो मनुष्य के जीवन से सभी कष्ट मिट जाते हैं.

माँ दुर्गा स्तुति मंत्र

Also Read:-

U नाम वाले लोग – LOVE, SUCCESS, HEALTH, CAREER, NATURE

यदि आप जीवन में बेवजह होने वाली  उथल पुथल एवं अनेकों उपद्रवों से बचने के लिए इस मंत्र का जाप करते हुए माँ दुर्गा की आराधना करनी चाहिए-

रक्षांसि यत्रोग्रविषाश्च नागा यत्रारयो दस्युबलानि यत्र |

दावानलो यत्र तथाब्धिमध्ये तत्र स्थिता त्वं परिपासि विश्वम् ||

अचानक किसी संकट की स्थिति पैदा होने पर लगातार इस मंत्र का जाप शीघ्र ही समस्या का समाधान करने में सहायक होता है।  समस्याओं पर जीत हासिल होती है। नवरात्री में इस मंत्र के जाप का विशेष महत्व है.

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

MATA SHERAWALI HELLOZINDGI

Also Read:-

||Devi Navdurga Stotram || Benefits | Lyrics | PDF Download

यदि आप विश्व का कल्याण चाहते हैं एवं चाहते हैं की समस्त विपत्तियों के नाश हो तो आपको इस मंत्र के द्वारा माँ दुर्गा की आराधना  करनी चाहिए

या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य |

प्रसीद विश्वेश्वरि पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य ||

किसी भी प्रकार की महामारी के नाश के लिए माँ दुर्गा की आराधना के लिए इस मंत्र का प्रयोग करना चाहिए

जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी |

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते ||

जिन जातकों को स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति की अभिलाषा है उनको माँ दुर्गा के इस मंत्र का जाप करना चाहिए

सर्वभूता यदा देवी स्वर्गमुक्तिप्रदायिनी |

त्वं स्तुता स्तुतये का वा भवन्तु परमोक्तयः ||

यदि आप चाहते हैं कि आपको जीवन पर्यंत माँ की भक्ति प्राप्ति हो तो आप लिए माँ दुर्गा की वंदना इस मंत्र के द्वारा करें

नतेभ्यः सर्वदा भक्त्या चण्डिके दुरितापहे |

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ||

माता महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप हमारी नीचे दी हुई पोस्ट ज़ुरूर पढ़ें –

Also Read:-

A नाम वाले लोग – LOVE, SUCCESS, HEALTH, CAREER, NATURE

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अचूक उपाय | मंत्र| विधि

माता का यह मंत्र आपको असीमित प्रसन्नता प्रदान करता है

प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि |

त्रैलोक्यवासिनामीड्ये लोकानां वरदा भव ||

यदि आप चाहते हैं की जीवन में आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति हो तो माँ दुर्गा की आराधना निम्नलिखित से करें

देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम् |

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ||

यदि आपको महसूस होता है कि अपने पापों को मिटाया जाना अति आवश्यक है तो आप इस मन्त्र के द्वारा माँ दुर्गा की अराधना करना सकते हैं

हिनस्ति दैत्यतेजांसि स्वनेनापूर्य या जगत् |

सा घण्टा पातु नो देवि पापेभ्योनः सुतानिव ||

निम्नलिखित मंत्र के नियमित जाप से सामूहिक कल्याण होना तय है.

देव्या यया ततमिदं जग्दात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या |

तामम्बिकामखिलदेव महर्षिपूज्यां भक्त्या नताः स्म विदधातु शुभानि सा नः ||

इस मंत्र का जाप करें कोर्ट कचहरी से आपको माँ बरी करवा देंगी. भक्त किसी भी काली मंदिर में जाकर माता के चरणों में जल, फूल माला चढ़ाने के बाद इस मंत्र का उच्चारण करें तो मातारानी उसके मुकदमे की पैरवी कर उसे बरी करा देती  हैं.

ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।

जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्तिहारिणि।

जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तु ते।

इस मंत्र के जाप करने से माता मानसिक शान्ति प्रदान करती हैं.

या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

इस मंत्र के जाप करने वाले जातकों को माता शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान करती हैं.

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

इस मंत्र के जाप करने वाले जातकों को माता बुद्धि बल प्रदान करती हैं. 

या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं की आज का ये लेख आपको पसंद आया होगा. ऐसे  ही अन्य महत्वपूर्ण लेखों के लिए जुड़े रहिये हमारी वेबसाइट hellozindgi.com से.