Poshan Kise Kahate Hain Types of Nutrition in Hindi

Poshan Kise Kahate Hain | Types of Nutrition in Hindi

Meaning in Hindi

Poshan Kise Kahate Hain भोजन के ऐसे गुण जो हमारे शारीर को काम करने की उर्जा देते हैं और हम आपको बतायेंगे Types of Nutrition in Hindi.  बाल झड़ने का क्या कारण होता है  हमारे शारीर में पोषण की कमी भी एक कारण है. Symptoms of Depression in Hindi जानें और करें डिप्रेशन का इलाज और स्वयं को बनाएं  निरोगी काया.

Poshan Kise Kahate Hain

पोषण आहार-तत्व सम्बन्धी विज्ञान है। यह एक नर्इ विचारधारा है, जिसका जन्म मूलत: शरीर विज्ञान तथा रसायन विज्ञान से हुआ है। आहार तत्वों द्वारा मनुष्य के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन एवं विश्लेषण इसका मुख्य विषय है। दूसरे शब्दों में वह सम्पूर्ण प्रक्रिया जिसके द्वारा जीवित जंतु भोजन प्राप्त करते हैं तथा इसका विभिन्न जैविक क्रियाओं में इस्तेमाल भी करते हैं, पोषण कहलाता है।

Poshan ki Avashyakta Kyon Hai

 स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए मनुष्य को उचित एवं पर्याप्त पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। शरीर की आहार संबंधी ज़रूरतों के तहत पोषक तत्वों की प्राप्ति के लिए अच्छा पोषण या उचित आहार सेवन बहुत ही महत्वपूर्ण है। नियमित शारीरिक गतिविधियों के साथ पर्याप्त, उचित एवं संतुलित आहार बढ़िया स्वास्थ्य का आधारभूत माना गया है।

दरअसल शरीर की वृद्धि में यह बहुत ही मदद करता है। फटे हुए एवं टूटी-फूटी कोशिकाओं तथा उनको मरम्मत में मदद करता है। पोषण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा जीव भोजन प्राप्त करते हैं, भोजन को साधारण रूप से अवशोषित होने वाले रूप में बदलते हैं, फिर इनका इस्तेमाल शरीर के लिए आवश्यक पदार्थों को बनाने में करते हैं।

Types of Nutrition in Hindi

पोषक तत्व मुख्यतः 6 प्रकार के होते हैं:-

  • कार्बोहाइड्रेट
  • वसा
  • प्रोटीन
  • विटामिन्स
  • जल
  • खनिज

Autotrophic Nutrition Meaning in Hindi

Autotrophic Nutrition Meaning in Hindi

बहुत से जीव जैसे हरे पादप, कुछ बैक्टीरिया एवं कुछ प्रोटिस्ट सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइ ऑक्साइड एवं जल का इस्तेमाल कर अपने शरीर में कार्बनिक भोजन बनाने की क्षमता रखते हैं। भोजन संश्लेषण का यह प्रक्रम प्रकाश संश्लेषण ही कहा जाता है तथा ये जीव स्वपोषी या फोटोट्रोफ (phototroph) कहलाते हैं पोषण का यह तरीका स्वपोषी पोषण कहलाता है।

Heterotrophic Nutrition Meaning in Hindi

ज्यादातर जीवों (सभी जन्तु, कवक व कुछ प्रोटिस्ट) में सूर्य ऊर्जा संचित करने की क्षमता बिल्कुल नहीं पाई जाती है। अत: ये अकार्बनिक पदार्थो से कार्बनिक भोजन नहीं बना सकते। इस प्रकार के प्राणी विषमपोषी कहलाते हैं। ये पहले से तैयार भोजन (रेडीमेड फ़ूड) पर (पादप, जन्तु व उनके उत्पाद) निर्भर रहते हैं तथा शरीर में भोजन के कार्बनिक पदार्थो के जलने से ऊर्जा प्राप्त करते हैं। पोषण की यह विधि विषमपोषी पोषण कहलाती है।

Nutrient in Hindi Meaning

पोषक तत्व : एक पदार्थ जो विकास, स्वस्थ विकास और कामकाज के लिए आवश्यक है। फलों और सब्जियों में महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। पौधों को पोषक तत्व मिट्टी से मिलते हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाय तो पोषक तत्व एक ऐसा पदार्थ है जिसका उपयोग जीव जीवित रहने, बढ़ने और पुनरुत्पादन के लिए करता है। आहार पोषक तत्वों के सेवन की आवश्यकता जानवरों, पौधों, कवक और प्रोटिस्ट पर लागू होती है। यह शरीर को उष्मा और ऊर्जा प्रदान करते हैं और यही ऊर्जा शरीर की सभी क्रियाओं को चलाने के लिए आवश्यक होती है।

भोजन का प्रमुख कार्य स्वस्थ शरीर के विकास हेतु आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करना है, जो शरीर के विकास एवं विभिन्न क्रियाओं के संचालन हेतु बहुत ही ज़रूरी है। भोजन कई रासायनिक पदार्थों के सम्मिश्रण से बना हुआ होता है, जो शरीर को पोषण के रूप में प्राप्त होते हैं। लगभग 50 रासायनिक पदार्थ भोजन में उपस्थित रहते हैं, जिन्हें पोषक तत्व कहा जाता है।

Nutrition Kis Se Milta Hai

 नट्स, सीड्, तोफू, सोयाबीन्स, दही, दूध, राजमा, बादाम, अंडा एवं चिकन आदि से शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता को पूर्ण कर सकते हैं। डायटीशियन सोनिका चौधरी बताती है कि “रोग को दूर करने एवं स्वस्थ रहने के लिए विटामिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। शरीर को अपने कार्यों का समर्थन करने के लिए इन सूक्ष्म पोषक तत्वों की बहुत ही ज़रूरत होती है।”