Crops in Hindi | फसल क्या है | वर्गीकरण | संपूर्ण जानकारी

WELLNESS FOREVER

Crops इस post में हम  Crops in Hindi के बारे में पूरी जानकारी को बताने का प्रयास करेंगे और वह भी आसान और सरल भाषा में जो कोई भी समझ सकता है। 

बता दें कि भारत में प्राचीनकाल से ही कृषि कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण भारत को एक कृषि प्रधान देश भी कहा जाता है| यहाँ तक कि भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनानें में कृषि का अहम् योगदान रहा है| भारत में कृषि की शुरुआत कब और कैसे हुई, इसकी प्रमाणिक पुष्टि करना बहुत ही मुश्किल हो गया है| हालाँकि भारत में कृषि लोगो के लिए जीविका का साधन ही नहीं अपितु सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर भी है|

फसल क्या है (What Is Crop) – 

जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि पृथ्वी पर किसी भी जीव को जीवित रहनें के लिए आवश्यकताओं के अंतर्गत भोजन की अनिवार्यता होती है| हालाँकि प्राचीन काल में मानव को कृषि के बारें में कोई जानकारी नहीं थी एवं वह अपनी खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्वयं से उगी हुई वनस्पतियों एवं पेड़ – पौधों से ही भोजन प्राप्त किया करता था। धीरे-धीरे जनसँख्या में वृद्धि होनें लगी एवं मानव सभ्यता का संपूर्ण विकास हुआ|  मनुष्य नें अपनी खाद्य आवश्यकताओं को पूर्ण करनें के लिए कृषि कार्य करना शुरू कर दिया|

समय के साथ-साथ मानव का मानसिक विकास भी हुआ एवं जनसंख्या में वृद्धि होनें लगी| जिसके कारण व्यक्तियों को भोजन सम्बन्धी आवश्यकतायें बढ़नें लगी एवं अपनी इस ज़रूरत की पूर्ति के लिए मानव नें एक निश्चित समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न प्रकार की फसलों को उगानें पर ध्यान केन्द्रित अवश्य किया|  मनुष्य अपनें भोजन की ज़रूरतों को पूर्ण करनें के लिए एक योजना के अनुसार जिन पेड़ पौधों का उत्पादन किया करता है, तब उसे फसल कहते हैं | दूसरे शब्दों में अगर कहें कि एक बड़े क्षेत्रफल में पौधों का वह समूह जो भोजन की पूर्ति के साथ ही आर्थिक लाभ की दृष्टि से उगाया जाता हो, तो वह फसल कहलाता है।

फसलों का वर्गीकरण – 

बता दें कि फसल उत्पादन की दृष्टि से उगाई जाने वाली फसलों को मौसम, प्रयोग एवं आर्थिक महत्व, जीवन चक्र, वानस्पतिक समानताओं और इनमें अपनाई जाने वाली क्रियाओं के आधार पर वर्गीकृत अवश्य किया गया है ।

फसलों का वर्गीकरण –

  • मौसम या ऋतुओं के आधार पर फसलों का वर्गीकरण
  • प्रयोग तथा आर्थिक महत्व के आधार पर फसलों का वर्गीकरण
  • जीवन चक्र के आधार पर फसलों का वर्गीकरण
  • फसलों का वनस्पतिक वर्गीकरण
  • विशेष प्रयोग के आधार पर फसलों का वर्गीकरण
  • फसलों का सस्य वैज्ञानिक वर्गीकरण
  • औद्योगिक महत्व के आधार पर फसलों का वर्गीकरण 

बता दे कि भोज्य पदार्थ वाली फसलें ( Food Crops ) – गेहूँ, जौ, धान एवं मक्का आदि होती हैं। दलहनी फसलें ( Pulse Crops ) – अरहर, उर्द, मूंग, मसूर, चना तथा मटर आदि होती हैं। तिलहनी फसलें ( Oilseed Crops ) – सरसों, तोरिया, सूरजमुखी, कुसुम, मूंगफली, तिल और सोयाबीन आदि होती हैं। चीनी वाली फसलें ( Sugar Crops ) – गन्ना एवं चुकन्दर आदि होती हैं।

निष्कर्ष – 

आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई सारी जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होंगी अतः आपसे निवेदन हैं कि अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट से जुड़े रहें. ताकि हम आपको और बढ़िया से बढ़िया जानकारी आप तक पहुँचा सकें. धन्यवाद.