हिंदी के हिसाब से Sandhi Viched का पूरा अर्थ जानें वो भी गहराई से

हिंदी के हिसाब से Sandhi Viched का पूरा अर्थ जानें | वो भी गहराई से

Full Form in Hindi

What Is The Meaning Of Sandhi Viched In Hindi Grammar. Sandhi Viched का हिंदी अर्थ जानने के लिए बने रहे हमारे साथ।

बता दें कि सन्धि (सम् + धि) शब्द का मतलब होता है ‘मेल’ या जोड़। दो निकटवर्ती वर्णों के परस्पर मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है तो वह संधि कहलाता है। संस्कृत, हिन्दी एवं अन्य भाषाओं में परस्पर स्वरो या वर्णों के मेल से उत्पन्न विकार को सन्धि कहते हैं। जैसे – सम् + तोष = संतोष ; देव + इंद्र = देवेंद्र ; भानु + उदय = भानूदय।

Also Read-हिंदी के हिसाब से काल का पूरा अर्थ जानें | वो भी गहराई से

संधि मुखतः तीन प्रकार की होती है

(1) स्वर-संधि
(2) व्यंजन-संधि
(3) विसर्ग-संधि

Also Read-हिंदी के हिसाब से काल का पूरा अर्थ जानें | वो भी गहराई से

Also Read-हिंदी के हिसाब से Same to You का पूरा अर्थ जानें | वो भी गहराई से

स्वर संधि

जब किसी स्वर वर्ण का मेल किसी स्वर वर्ण से होता है तो उसे स्वर संधि ही कहते हैं।

जैसे

  • सुर + ईश = सुरेश
  • राज + ऋषि = राजर्षि
  • वन + औषधि = वनौषधि
  • शिव + आलय = शिवालय
  • विद्या + अर्थी = विद्यार्थी
  • मुनि+इन्द्र = मुनीन्द्र
  • श्री+ईश = श्रीश
  • गुरु+उपदेश = गुरुपदेश

Also Read-Shyri | रोमांटिक शायरी | SMS Shayari | शायरी हिन्दी

व्यंजन संधि

बता दें कि व्यंजन संधि में एक व्यंजन का किसी दूसरे व्यंजन से अथवा स्वर से मेल होने पर दोनों मिलनेवाली ध्वनियों में विकार उत्पन्न होता है। तो इस विकार से होने वाली संधि को ‘व्यंजन संधि’ कहते हैं।

जैसे – 

  • अच्+ अंता= अजंता
  • षट+ मास= षन्मास
  • अच्+ नाश = अन्नाश
  • वाक्+ माय= वाङ्मय
  • सम्+ गम= संगम
  • जगत+ नाथ= जगन्नाथ
  • वाक् + दान = वाग्दान

Also Read-Romantic Shayari on Love in Hindi | प्यार शायरी | Sayari SMS

विसर्ग संधि  

ध्यान रहे कि जब किसी विसर्ग वर्ण का मेल किसी स्वर अथवा व्यंजन से होता है तो उसे विसर्ग संधि कहते हैं।

जैसे –

  • मनः+ बल= मनोबल
  • निः+ धन= निर्धन
  • निः+ चल= निश्चल
  • निः+ आहार= निराहार
  • दुः+ शासन= दुश्शासन
  • अधः+ गति= अधोगति

विसर्ग संधि के प्रकार

  • सत्व विसर्ग संधि
  • उत्व विसर्ग संधि
  • रुत्प विसर्ग संधि
  • विसर्ग लोप संधि
  • विसर्ग लोप दीर्घ संधि