Million Billion Trillion Meaning in Hindi

Million Billion Trillion Meaning in Hindi

Meaning in Hindi

Million Billion Trillion Meaning in Hindi क्या आप जानते हैं इनका मतलब हम आपको इस पोस्ट में बतायेंगे इनका मतलब और भारतीय संख्या. साथ ही कुछ ऐसे विषयों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे जिनका हम नाम तो सुनते है लेकिन मतलब नही जानते जैसे की एम आर आई स्कैन क्या होता है.

Million, Billion and Trillion Meaning In Hindi

 यदि आप भी सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं तो आपने यह देखा होगा कि संख्या को अक्सर Million, Billion एवं Trillion में गिना जाता है। जैसे उदाहरण के तौर पर यूट्यूब में टी-सीरीज चैनल के 100 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं। यदि दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ़ बेजोस की चर्चा करें तो उनकी संपत्ति कम से कम 100 बिलियन से भी बहुत अधिक हैं। ट्रिलियन बहुत बड़ी इकाई होती है जिसका प्रयोग कई देशों की जीडीपी को दर्शाने के लिए किया जाता है।

चूँकि हमारे देश में अक्सर संख्या को दर्शाने के लिए हजार, लाख, करोड़ एवं अरब का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में हम संख्या के पीछे Million Billion एवं Trillion को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं तथा इस कंफ्यूजन की वजह देश एवं विदेश की इकाई पूरी तरह से अलग – अलग होना है। मिलियन, बिलियन एवं ट्रिलियन जिन्हें शोर्ट में M, B तथा T से भी जाना जाता है यह अंतर्राष्ट्रीय इकाईयां हैं जो मुख्यतः अंग्रेजी भाषा में प्रयोग की जाती हैं। 

 M, B तथा T In भारतीय संख्या

अगर इसे सरल शब्दों में कहा जाए तो 1 मिलियन में कम से कम 10 लाख, 1 बिलियन में कम से कम 1 अरब (100 करोड़) तथा 1 ट्रिलियन में कम से कम 10 खरब होते हैं। यदि आपको भी कहीं विदेशी अंग्रेजी इकाई दिखाई देती है तो अब आप बड़ी सरलता से उसे भारतीय संख्या की इकाई में कन्वर्ट कर सकते हैं।

मिलियन कितने होते है?

million meaning in hindi

1 मिलियन = 10 लाख होते हैं एवं 5 मिलियन= 50 लाख होते हैं। मित्रों आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि आजकल बहुत सारे इनफ्लुएंसर सोशल मीडिया पर कहते हैं कि मेरे 1 मिलियन Fans हैं या 10 मिलियन Fans हैं। जैसे कोई यदि कहता है कि उसके 1 मिलियन fans हैं तो इसका अर्थ है कि उसके दस लाख fans हैं और यदि कोई कहता है कि उसके दस मिलियन fans हैं तो 10 लाख×10 = 1 करोड़ उसके fans हैं। उम्मीद करता हूँ कि अब आपको कोई कन्फ्यूजन बिल्कुल भी नहीं होगा।

  • 1 Million = 10 लाख
  • 5 Million = 50 लाख
  • 10 Million = 1 करोड़
  • 50 Million = 5 करोड़
  • 100 Million = 10 करोड़

1 billion ka Matlab Kya Hota Hai

1 billion ka Matlab Kya Hota Hai

 बिलियन एक बड़ी इकाई है जिसे हिंदी में 1 अरब कहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो इसे हम 100 करोड़ भी कह सकते हैं। मित्रों, बिलियन सदैव बड़े आंकड़ों को दर्शाने के लिए ही बोला जाता है जैसे हमारे देश के किसी उद्योगपति की संपत्ति कम से कम 100 बिलियन डॉलर है। तो मित्रों, आप सरल भाषा में यह समझ सकते हैं यहां बिलियन का अर्थ अरब से है। अब मैं आपको नीचे उदाहरण के साथ बतात हूं।

  • 1 बिलियन= 1 अरब (100 करोड़)
  • 5 बिलियन= 5 अरब (500 करोड़)
  • 10 बिलियन= 10 अरब (1000 करोड़)
  • 50 बिलियन= 50 अरब (5000 करोड़)
  • 100 बिलियन=100 अरब(1000 करोड़)

Trillion Meaning in Hindi

Trillion Meaning in Hindi

 1 ट्रिलियन = 1000 बिलियन, दूसरे शब्दों में कहें तो एक ट्रिलियन = 10 खरब होता है। बिलियन के पश्चात ट्रिलियन बड़ी इकाई है, जिसका इस्तेमाल नॉर्मल बोलचाल की भाषा में बहुत ही कम होता है। ट्रिलियन शब्द का इस्तेमाल ज्यादातर हमारी सरकार के द्वारा ही किया जाता है और ट्रिलियन इतनी बड़ी इकाई है कि अभी तक यूट्यूब पर किसी के सब्सक्राइबर्स या फिर फॉलोअर्स ट्रिलियन में बिल्कुल भी नहीं है। जैसे – 

  • 1 Trillion = 10 खरब
  • 5 Trillion = 50 खरब
  • 10 Trillion= 100 खरब
  • 50 Trillion= 500 खरब
  • 100 Trillion = 1000 खरब